-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bollywood On Pm Modi Birthday R Madhavan Shares Emotional Story Of Narendra Modi
PM Modi @75: बॉलीवुड सितारों ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, माधवन ने खास अंदाज में सुनाई कहानी
- Written By: अनिल सिंह
Bollywood: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी अपने-अपने अंदाज में प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई
Bollywood On PM Modi Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने वीडियो में पीएम मोदी के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके नेतृत्व की तारीफ की। अनुपम खेर ने कहा कि वह पीएम मोदी को उस समय से जानते हैं, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। जब वह पहली बार गुजरात में उनसे मिले थे, तब पीएम मोदी ने बड़े ही गर्मजोशी और विनम्रता से उनका स्वागत किया था।
अनुपम ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करें। आप आने वाले कई सालों तक ऐसी ही उदारता, दृढ़ता और निस्वार्थ भावना से देश का नेतृत्व करें। मेरी मां भी आपको ढेर सारा प्यार भेज रही हैं। वह कह रही थीं कि उनकी आपसे बात कराई जाए। आपकी माता जी की अनुपस्थिति में वह आपको आशीर्वाद देंगी। मांएं कितनी मासूम होती हैं। एक बार फिर, हैप्पी बर्थडे, मोदी जी। जय हिंद।”
सम्बंधित ख़बरें
Ikka Trailer Out: सनी देओल बने वकील, अक्षय खन्ना बने मर्डर आरोपी, फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
रग्बी में छाए राहुल बोस! हैदराबाद हीरोज की जीत से गदगद हुए चिरंजीवी, बांधे तारीफों के पुल
Hera Pheri 3 Movie Update: ‘हेरा फेरी 3’ को लगा एक और बड़ा झटका! प्रियदर्शन के बाहर होने से बढ़ीं टेंशन
पाकिस्तान में ब्लॉकबस्टर, भारत में फ्लॉप रही थी ‘आवारापन’, 19 साल बाद इमरान हाशमी को मिल रहा है दूसरा मौका
ये भी पढ़ें- प्रह्लाद कक्कड़ ने बताया ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों का पूरा सच
जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
अभिनेत्री किरण खेर ने भी इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पोस्ट के जरिए पीएम मोदी के नेतृत्व को देश के लिए एक मजबूत आधार बताया और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका ईमानदार और निडर नेतृत्व देश को उज्जवल भविष्य की ओर ले जा रहा है। ईश्वर आपको स्वस्थ और सशक्त बनाए रखें।”
माधवन के लिए यादगार बन गया पल
बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी के साथ अपने एक व्यक्तिगत अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ की तैयारी कर रहे थे, तब उन्हें पीएम मोदी की याददाश्त और संवेदनशीलता का अनुभव हुआ। मुंबई में एक कार्यक्रम में पीएम मोदी आए थे, जहां बॉलीवुड के कई लोग मौजूद थे। सभी लोग पीएम मोदी से मिलने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उत्साहित थे।
आप तो नंबी नारायण लग रहे हैं
माधवन ने बताया कि उस समय वह वैज्ञानिक नंबी नारायण के किरदार के लिए पूरे मेकअप और दाढ़ी में थे, जिसके कारण उन्हें खुद शक था कि पीएम मोदी उन्हें पहचान पाएंगे या नहीं। लेकिन, माधवन को आश्चर्य तब हुआ, जब पीएम मोदी ने उन्हें देखते ही कहा, ‘माधवन जी, आप तो नंबी नारायण लग रहे हैं। क्या फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है?’
पीएम मोदी के साथ अपनी पहली सेल्फी ली
माधवन ने कहा कि वह इस बात से हैरान रह गए कि इतनी बड़ी जिम्मेदारियां संभालने वाले प्रधानमंत्री को यह तक याद था कि वह किस फिल्म पर काम कर रहे हैं। उस दिन माधवन ने पीएम मोदी के साथ अपनी पहली सेल्फी ली थी, जिसमें दोनों की दाढ़ियां एक जैसी थीं। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए एक यादगार पल था। उस दिन मुझे समझ आया कि पीएम मोदी न केवल एक दूरदर्शी नेता हैं, बल्कि एक ऐसे इंसान भी हैं, जो लोगों को ध्यान से देखते हैं, उन्हें याद रखते हैं और दिल से महत्व देते हैं।”
माधवन ने पोस्ट किया वीडियो
माधवन ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “आपके 75वें जन्मदिन पर मैं दिल से शुभकामनाएं देता हूं। आपका यह साल खुशहाल, स्वास्थ्यपूर्ण और प्रेरणादायक रहे।”बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “विश्व पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
Bollywood on pm modi birthday r madhavan shares emotional story of narendra modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह में बड़े बाबा के दर्शन कर लौट रहे जबलपुर के जैन दंपति पर गिरा सूखा पेड़; मौके पर ही दोनों की मौत
Jun 29, 2026 | 08:58 PM‘हरमनप्रीत अकेली जिम्मेदार नहीं,’ टीम इंडिया के बाहर होने पर भड़कीं अंजुम चोपड़ा; किसे ठहराया जिम्मेदार?
Jun 29, 2026 | 08:52 PM1 जुलाई को अरुणाचल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे शिवराज सिंह चौहान; 30 जून को गुवाहाटी में लेंगे मीटिंग
Jun 29, 2026 | 08:45 PMमराठवाड़ा विश्वविद्यालय में 116 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें सैलरी…
Jun 29, 2026 | 08:42 PMकरोड़ों का बजट और 2 महीने में ही धंस गई सड़क! पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर लापरवाही की खुली पोल
Jun 29, 2026 | 08:36 PM30 साल पुराने विवाद का अंत! हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
Jun 29, 2026 | 08:33 PMभंडारा थोक सब्जी मंडी में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, 5 व्यापारियों की दुकानें सील
Jun 29, 2026 | 08:33 PMवीडियो गैलरी

Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM














