करीना कपूर और बबीता (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Kareena Kapoor Teenage Story: टीनेज में लड़के के चक्कर में घर से भागी थी बेबो, मां बबीता ने दी थी कड़ी सजा

Kareena Kapoor ने एक पुराने इंटरव्यू में अपने टीनेज के दिनों का मजेदार किस्सा शेयर किया था। एक लड़के से मिलने के लिए उन्होंने मां बबिता कपूर की गैरमौजूदगी में फोन लिया और घर से निकल गई थीं।

अपूर्वा नायक

Kareena Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कपूर खानदान की लाड़ली बेटी करीना कपूर खान आज अपना 46 वां जन्मदिन मना रही है। रणधीर कपूर और बबीता की छोटी बेटी बेबो का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था।

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर करीना बचपन में काफी शैतान बच्ची हुआ करती थी। इस बात का खुलासा खुद करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। जहां उन्होंने अपने किशोरावस्था का वो मजेदार किस्सा सुनाया जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

टीनेज में की जमकर शरारत

करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि टीनेज में वो काफी शरारती बच्ची हुआ करती थी। उन्हें अपनी बड़ी बहन लोलो यानी करिश्मा कपूर की तरह दोस्तों के साथ आउटिंग करना काफी ज्यादा पसंद हुआ करता था। हालांकि करीना की शरारतों के चलते मां बबीता उनके लिए ज्यादा स्ट्रिक्ट थी।

लड़के से मिलने के लिए घर से भागी थी करीना

इस इंटरव्यू में करीना ने बताया कि उनके टीनेज के दिनों में उन्हें एक लड़के पर क्रश था और वो उससे मिलने के लिए दोस्तों के साथ बाहर जाना चाहती थी। लेकिन मां बबीता ने ऐसा करने की परमिशन नहीं दी थी। साथ ही करीना ने ये भी बताया कि करीना की शरारतों से वाकिफ मां बबीता फोन भी अपने ही कमरे में लॉक करके रखा करती थी।

एक दिन मौका देखते हुए करीना ने भी चाकू की मदद से मां के कमरे का ताला तोड़ा और वहां से फोन ले लिया। इसके बाद करीना ने दोस्तों के साथ प्लान बनाया और घर से भाग गई। अपनी इस नादानी को याद कर करीना को आज भी इसका पछतावा होता है।

बबीता ने भेजा था बोर्डिंग स्कूल

करीना की इस हरकत का पता चलते ही बबीता ने करीना के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला लिया था। जैसे ही बबीता कपूर को करीना के घर से भागने की बात पता चली थी, उन्होंने करीना को देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया था। हालांकि करीना को बड़े होकर समझ आ गया कि उनका ऐसा करना बिल्कुल गलत था। इस छोटी सी शरारत के लिए उन्हें बोर्डिंग स्कूल जाना पड़ा था, इसी बात ने उनके जीवन में कई बदलाव ला दिए थे।

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें

Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा