सैफ अली खान और करीना कपूर की लव स्टोरी का लद्दाख कनेक्शन, सुबह की सैर ने बढ़ाई थीं नजदीकियां

Saif Kareena Love Story: सैफ अली खान और करीना कपूर खान की लव स्टोरी की असली शुरुआत लद्दाख से हुई थी। लद्दाख की बर्फीली और शांत वादियों ने एक अटूट कनेक्शन बना दिया।
Saif Kareena Love Story
सैफ अली खान और करीना कपूर खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Saif Kareena Love Story
साल 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म 'टशन' की शूटिंग के सिलसिले में सैफ अली खान और करीना कपूर लद्दाख में थे। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Saif Kareena Love Story
इसी खूबसूरत लोकेशन पर दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आए। शूटिंग के बिजी शेड्यूल के बीच जब भी उन्हें वक्त मिलता, दोनों एक-दूसरे के साथ बेहतरीन वक्त बिताते थे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Saif Kareena Love Story
लद्दाख में फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान अक्सर सुबह-सुबह उठकर नेचर का लुत्फ उठाने निकल जाते थे। उनके साथ करीना कपूर भी इन सुबह की सैर का हिस्सा बनती थीं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Saif Kareena Love Story
दोनों घंटों तक लद्दाख की सुंदर वादियों में लंबी वॉक करते और लॉन्ग ड्राइव्स पर निकल जाया करते थे। फिल्म 'टशन' में सैफ और करीना के साथ अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में थे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Saif Kareena Love Story
सैफ अली खान ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अक्षय कुमार को उनकी और करीना की इस बढ़ती बॉन्डिंग की भनक सबसे पहले लग गई थी। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Saif Kareena Love Story
लद्दाख से शुरू हुई ये लव स्टोरी आखिरकार 2012 में शादी के बंधन में बदल गई। आज दोनों 2 प्यारे बच्चों, तैमूर और जेह के माता-पिता हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com