

Parineeti Chopra OTT Debut Shaque: इश्कजादे, केसरी और गोलमाल अगेन से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी अपकमिंग वेब सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन से दोबारा पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इस वेब सीरीज के जरिए परिणीति अपना ओटीटी डेब्यू भी करने जा रही है।
परिणीति के इस कदम पर उनका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा हुआ नजर आ रहा है। परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा ने इस अपकमिंग वेब सीरीज के ट्रेलर के सामने आने पर अपनी पत्नी पर जमकर प्यार लुटाया है। साथ ही ग्लोबल आइकन और परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस भी अपनी बहन को फुल सपोर्ट करते हुए नजर आ रही है।
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा ने अपनी पत्नी के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने इस अपकमिंग वेब सीरीज का ट्रेलर शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि परिणीति आप पर बहुत गर्व है। मुझे पता है कि आपने शक़ को कितना कुछ दिया, खासकर उस समय में जो हमारे लिए पहले से ही बहुत खास था। शिमला में शूट पर कुछ समय बिताने के बाद, मुझे इसके पीछे की टीम का अपनापन और टैलेंट भी देखने को मिला। एक बहुत ही टैलेंटेड ग्रुप, और ज़ाहिर है कि आपको उनके साथ काम करके बहुत मज़ा आया। आपको और शक़ की पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुझे लगता है कि यह लोगों को अंदाज़ा लगाने पर मजबूर कर देगा। 24 सितंबर को सभी के इसे देखने का इंतज़ार नहीं कर सकता।
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी अपनी छोटी बहन के सपोर्ट में खुलकर सामने आयी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस अपकमिंग वेब स्टोरी के ट्रेलर की एक झलक शेयर करके अपनी बहन को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वेब सीरीज का क्लिप शेयर कर लिखा बधाई हो परिणीति चोपड़ा।
लंबे समय के ब्रेक के बाद परिणीति चोपड़ा दोबारा फैंस को दीवाना बनाने के लिए पर्दे पर वापसी कर रही है। परिणीति की इस वेब सीरीज में उनके साथ कई बड़े चेहरे नजर आने वाले है। जिसमें सोनी राजदान, अनूप सोनी, जेनिफर विंगेट, ताहीर भसीन, सुमित व्यास और हरलीन सेठी जैसे कलाकार नजर आएंगे।