शाहरुख खान और करीना कपूर खान  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

छम्मक छल्लो' वाली लाल साड़ी से 'डैडी कूल' की रेड ड्रेस तक, 15 साल बाद शाहरुख के साथ दिखीं करीना कपूर

Shah Rukh Khan King Movie: करीना कपूर खान ने 'डैडी कूल' में लाल रंग की ड्रेस पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 'छम्मक छल्लो' की लाल साड़ी के 15 साल बाद करीना का यह अंदाज पुरानी यादें ताजा कर रहा है।

यति सिंह

Highlights

  • 15 साल बाद शाहरुख खान और करीना कपूर खान एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए।

  • 'छम्मक छल्लो' के बाद 'डैडी कूल' में फिर दिखी दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री।

  • करीना कपूर खान की लाल ड्रेस ने 'छम्मक छल्लो' की लाल साड़ी की यादें ताजा कीं।

  • सिंगर अरिजीत सिंह और शिल्पा राव की आवाज में रिलीज हुआ 'डैडी कूल'।

Kareena Kapoor Red Dress Daddy Cool Song: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। दोनों स्टार्स करीब 15 साल बाद फिल्म 'किंग' के गाने 'डैडी कूल' में साथ नजर आए हैं।

27 नवंबर 2026 को रिलीज हुए इस सॉन्ग में करीना कपूर खान का लाल रंग का लुक खास ध्यान खींच रहा है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'रा.वन' के फेमस गाने 'छम्मक छल्लो' में भी करीना कपूर लाल साड़ी पहनकर नजर आई थीं। ऐसे में उनका नया रेड ड्रेस लुक पुराने गाने की यादें तरो-ताजा कर रहा है।

करीना कपूर का लाल रंग से यह खास कनेक्शन उनके फैंस को पुराना दौर याद दिला रहा है। 'छम्मक छल्लो' में उनकी लाल साड़ी और शाहरुख खान के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी। अब 'डैडी कूल' में दोनों के कमबैक से एक बार फिर उनकी जोड़ी चर्चा में आ गई है।

'डैडी कूल' में अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने दी आवाज

'डैडी कूल' सॉन्ग को म्यूजिक कम्पोजर जोड़ी सचिन-जिगर ने तैयार किया है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। वहीं अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है। गाने की कोरियोग्राफी फेमस कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने की है।

डैडी कूल में शाहरुख-करीना का शानदार अंदाज

शाहरुख खान अपने पुराने बॉलीवुड स्टाइल और खास अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि करीना कपूर खान अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अवतार से गाने की रौनक बढ़ा रही हैं। दोनों को एक साथ डांस करते देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। यह गाना दुनियाभर में मशहूर बोनी एम के ग्लोबल हिट ‘डैडी कूल’ का नया वर्जन है। इसके ओरिजिनल गाने को फ्रैंक फारियन और जॉर्ज रेयम ने लिखा था।

24 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी 'किंग'

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को सिद्धार्थ आनंद निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म आने वाली 24 दिसंबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। अब 'डैडी कूल' में शाहरुख खान और करीना कपूर खान की 15 साल बाद वापसी और करीना का लाल रंग वाला अंदाज फिल्म किंग के लिए उत्सुकता बढ़ा रहा है।

परिसीमन के बाद बदल जाएगी देश की चुनावी तस्वीर! 15 पॉइंट्स में जानें क्या-क्या बदलेगा

शरद पवार का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का सुप्रिया सुले पर बड़ा हमला

यहां पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें: 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Delimitation Bill: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज जलेगा कार्तिगई दीपम, थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात