करण वाही और जेनिफर विंगेट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

करण वाही ने जेनिफर विंगेट संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, सच जानकर फैंस हुए हैरान

Karan Wahi Interview: इन दिनों करण वाही और जेनिफर विंगेट की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में अब एक्टर ने अफवाहों की सच्चाई खुद सामने रख दी है, चलिए जानते हैं क्या कहा।

स्नेहा मौर्या

Karan Wahi With Jennifer Winget Dating Rumours: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स करण वाही और जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियोज वायरल होने के बाद उनकी शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। फैंस इस जोड़ी को रियल लाइफ में भी साथ देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे। अब इन चर्चाओं पर करण वाही ने खुद चुप्पी तोड़ दी है।

दरअसल, हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान करण वाही ने साफ तौर पर कहा कि जेनिफर विंगेट से उनकी शादी की खबरें पूरी तरह फर्जी हैं। एक्टर ने बताया कि वह और जेनिफर अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। करण के इस बयान के बाद उन फैंस को निराशा जरूर हुई है, जो इस जोड़ी को शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते थे।

करण वाही और जेनिफर विंगेट की ऐसे शुरू हुई दोस्ती

आपको बता दें कि करण वाही और जेनिफर विंगेट की दोस्ती इंडस्ट्री में काफी पुरानी है। दोनों ने अपने करियर के शुरुआती दौर में पॉपुलर टीवी शो ‘दिल मिल गए’ में साथ काम किया था। इस शो में जेनिफर ने डॉक्टर रिद्धिमा गुप्ता का किरदार निभाया था, जबकि करण वाही डॉक्टर सिद्धांत मोदी के रोल में नजर आए थे। शो के दौरान ही दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

करीब 14 साल बाद यह जोड़ी साल 2024 में वेब सीरीज ‘रायसिंहानिया वर्सेस रायसिंहानिया’ में फिर से साथ दिखाई दी। इस प्रोजेक्ट में भी दोनों की केमिस्ट्री को जमकर सराहा गया, जिसके बाद उनके डेटिंग और शादी की अटकलें तेज हो गईं।

दोनों की पर्सनल लाइफ

इन सबके बीच अगर दोनों की पर्सनल लाइफ की बात करें तो करण वाही फिलहाल सिंगल हैं। उन्होंने पहले भी इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की है। वहीं जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद जहां करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से शादी कर ली, वहीं जेनिफर ने दोबारा शादी नहीं की है और वह अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा