साल 2002 में बिपाशा की अगली फिल्म राज आई जिसे विक्रांत भट्ट ने बनाया था। इस फिल्म में बिपाशा के साथ डीनो मोरिया लीड पर थे। पर फिर भी पूरी फिल्म का भार बिपाशा पर ही था। तब से बिपाशा की किस्मत चमक गई। बिपाशा ने अब तक 'जिस्म', 'धूम', 'रेस', 'फिर हेरा फेरी', 'आंखें', 'मेरे यार की शादी है', 'एतबार', 'डरना जरूरी है', 'क्रिएचर', 'बचना ऐ हसीनो', 'ओमकारा' और 'अलोन' जैसी हिट फिल्में की हैं।