करण पटेल (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Karan Patel The 50 Exit: ‘द 50’ में ड्रामा नहीं, दर्द था असली कारण, करण पटेल ने छोड़ा रियलिटी शो

The 50 Reality Show: करण पटेल द 50 से बाहर हो गए हैं। उनकी टीम के मुताबिक टास्क के दौरान सिद्धार्थ भारद्वाज से टक्कर में उन्हें रिब फ्रैक्चर हुआ। दर्द बढ़ने पर डॉक्टरों की सलाह से उन्होंने शो छोड़ा।

सोनाली झा

Karan Patel Injury: टीवी अभिनेता करण पटेल के रियलिटी शो ‘द 50’ से बाहर होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। एपिसोड के टेलीकास्ट के बाद उनके अचानक शो छोड़ने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि अब करण की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर इस पूरे मामले पर सफाई दी है और बाहर होने की असली वजह का खुलासा किया है।

जारी बयान के मुताबिक, करण पटेल ने शो में पूरी ईमानदारी और प्रोफेशनल रवैये के साथ हिस्सा लिया था। लेकिन पहले ही बड़े टास्क के दौरान को-कंटेस्टेंट सिद्धार्थ भारद्वाज के साथ एक मुकाबले में उन्हें जोरदार टक्कर लगी। शुरुआत में इसे मामूली चोट या हेयरलाइन रिब फ्रैक्चर समझा गया, लेकिन दर्द बढ़ने पर मेडिकल जांच और एक्स-रे कराया गया। जांच में पुष्टि हुई कि यह गंभीर रिब फ्रैक्चर है।

करण पटेल को डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय के लिए आराम करने की सलाह दी और वह अस्थायी रूप से शो से बाहर हो गए। हालांकि फैंस के प्रति जिम्मेदारी महसूस करते हुए करण ने वाइल्डकार्ड के रूप में दोबारा एंट्री ली। टीम के अनुसार, वह लगातार दर्द में थे और डॉक्टर द्वारा दी गई ओरल पेनकिलर्स के साथ इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन भी ले रहे थे। बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि करण ने कभी भी अपनी चोट को लेकर स्क्रीन पर कोई ड्रामा नहीं किया।

परफॉर्मेंस और प्रोफेशनलिज्म पर था करण का ध्यान

करण ने न तो अनावश्यक विवादों में हिस्सा लिया और न ही किसी तरह की थिएट्रिक्स का सहारा लिया। उनका पूरा ध्यान परफॉर्मेंस और प्रोफेशनलिज्म पर रहा। हालांकि लगातार फिजिकल टास्क और मेहनत की वजह से उनकी चोट और गंभीर हो गई। आखिरकार उन्हें अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए शो छोड़ने का फैसला लेना पड़ा।

करण पटेल की टीम ने कही ये बात

टीम ने साफ किया कि यह कोई रणनीतिक या गेम प्लान के तहत लिया गया निर्णय नहीं था, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी मजबूरी थी। साथ ही मीडिया से अपील की गई कि करण के शो छोड़ने की वजह को गलत तरीके से पेश न किया जाए। बता दें कि ‘द 50’ एक अलग कॉन्सेप्ट वाला गेम शो है, जिसमें लगभग 50 प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें युविका चौधरी, प्रिंस नरूला, सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल जैसे कई चर्चित नाम शामिल हैं। करण पटेल के फैंस अब उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान