करण जौहर ने जताया शाजिया इकबाल पर भरोसा 
मनोरंजन

धड़क 2 डायरेक्टर पर करण जौहर ने जताया गर्व, महिला निर्देशकों की बन रही अलग पहचान

Dhadak 2 Filmmakers: करण जौहर ने धड़क 2 की निर्देशक शाजिया इकबाल पर गर्व जताया है। फिल्म के ट्रेलर लांच इवेंट में उन्होंने कहा कि शाजिया पर मुझे गर्व है, इन्होंने हमारे लिए बहुत खूबसूरत फिल्म बनाई है।

अनिल सिंह

StartFragment

Female Filmmakers In Bollywood: बॉलीवुड में एक समय था जब महिला फिल्म मेकर्स की संख्या के ना बराबर थी, लेकिन इस समय बॉलीवुड में महिला फिल्म मेकर्स का बोलबाला नजर आता है। मेघना गुलजार, गौरी शिंदे, रुचि नारायण, शाजिया इकबाल और सोनम नैयर जैसी महिला फिल्म मेकर्स ने अपने डायरेक्शन से बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। खुद करण जौहर महिला फिल्म मेकर्स की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। 

धड़क 2 के माध्यम से एक बेहतरीन कहानी को सामने लाने के लिए उन्होंने शाजिया इकबाल का आभार व्यक्त किया है। धड़क 2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने न सिर्फ शाजिया इकबाल की तारीफ की, बल्कि बॉलीवुड में बढ़ते महिला फिल्म मेकर्स के वर्चस्व की सराहना भी की और उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाला वक्त महिला फिल्म मेकर्स के लिए सुनहरा अक्सर और साबित होगा।   

धर्मा प्रोडक्शंस में बढ़ता महिला फिल्म मेकर्स का वर्चस्व 

धर्मा प्रोडक्शंस एक बार फिर महिला फिल्म निर्देशकों के साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतरता नजर आ रहा है। मेघना गुलज़ार, गौरी शिंदे, रुचि नारायण और सोनम नैयर जैसी प्रतिभावान निर्देशिकाओं के साथ काम करने के बाद अब धर्मा ने फिल्ममेकर शाज़िया इकबाल के साथ हाथ मिलाया है।

महिला फिल्म मेकर्स ने बेहतरीन फिल्में बनाई

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जहां निर्माता करण जौहर ने इस सहयोग को लेकर खुशी जताई। करण जौहर ने कहा, “हमें गर्व है कि हमने इतनी शानदार महिला निर्देशकों के साथ काम किया है और अब शाज़िया इकबाल भी इस खूबसूरत सूची का हिस्सा बन गई हैं। मेघना गुलज़ार, रुचि नारायण, सोनम नैयर और गौरी शिंदे ने हमारे लिए बेहतरीन फिल्में बनाई हैं।”

शाज़िया की तारीफ़ करते हुए करन ने आगे कहा, “शाज़िया, मुझे तुम पर बहुत गर्व है कि तुमने हमारे लिए इतनी खूबसूरत फिल्म बनाई है। तुम्हारी कहानी कहने की शैली और जो भावनाएं तुमने इस फिल्म में डाली हैं, उसके लिए मैं हमेशा तुम्हारा आभारी रहूंगा।” धर्मा प्रोडक्शंस के इस कदम को इंडस्ट्री में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है, जिससे भविष्य में और भी महिला फिल्मकारों को अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति