करण जौहर  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Karan Johar Look: द ट्रेटर्स 2 के लिए करण जौहर ने पहनी खास ड्रेस, मनीष मल्होत्रा की डिजाइन पर फिदा हुए फैंस

Karan Johar Black Outfit: मनीष मल्होत्रा ने ‘द ट्रेटर्स 2’ के लिए करण जौहर का खास ब्लैक ट्रेंच कोट डिजाइन किया है। कोट की बाजुओं पर लगी अनोखी झालर और बड़ा क्रॉस पेंडेंट उनके लुक को अलग बनाता है।

सोनाली झा

Karan Johar The Traitors Season 2: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड सितारों के पसंदीदा डिजाइनर्स में से एक हैं। वह अक्सर अपने अनोखे और ग्लैमरस आउटफिट्स के लिए चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने फिल्ममेकर और होस्ट करण जौहर के लिए एक खास ब्लैक आउटफिट तैयार किया है। मनीष ने करण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसके बाद उनका लुक चर्चा का विषय बन गया।

मनीष मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण जौहर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करण ब्लैक कलर का बेहद अलग और एक्सपेरिमेंटल आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं। करण के कोट की दोनों बाजुओं पर छोटे-छोटे कपड़ों को जोड़कर तैयार की गई झालर जैसी डिजाइन दिखाई दे रही है।

करण जौहर का लुक

करण जौहर ने हाथों में गोल्ड मेटल स्टड वाले ग्लव्स पहने हैं। गले में बड़ा क्रॉस पेंडेंट भी उनके लुक को खास बना रहा है। मनीष ने इस आउटफिट के बारे में बताते हुए लिखा कि कपड़े के टुकड़ों को बारीकी से जोड़कर शानदार टेक्सचर वाला ट्रेंच कोट तैयार किया गया है। उन्होंने करण के इस लुक को ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ के लिए स्टाइलिंग से भी जोड़ा है।

यूजर्स ने कौवे से कर दी तुलना

करण जौहर का यह लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए। कुछ लोगों को उनका आउटफिट पसंद आया, तो कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट करते हुए उनके लुक की तुलना कौवे से कर दी। ब्लैक कलर और कोट की बाजुओं पर लगी लेयर्ड डिजाइन की वजह से कुछ यूजर्स को करण का लुक कौवे की याद दिला रहा है। हालांकि, करण का यह आउटफिट निश्चित तौर पर उनके अब तक के सबसे अलग फैशन लुक्स में शामिल है।

द ट्रेटर्स 2 में होस्ट हैं करण जौहर

करण जौहर इन दिनों रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ को होस्ट कर रहे हैं। शो में कुल 21 प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें अभिनेता, कॉमेडियन, उद्यमी, शेफ, म्यूजिशियन, रियलिटी स्टार और डिजिटल क्रिएटर्स शामिल हैं। यह पहली बार नहीं है जब मनीष मल्होत्रा ने शो के लिए करण का खास लुक तैयार किया है। इससे पहले भी उन्होंने करण के लिए एक ब्लैक कोट डिजाइन किया था, जिस पर लाल रंग के गुलाब लगाए गए थे।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें