Taapsee Pannu Post: कंगना रनौत ने सस्ती कॉपी कहकर तापसी पन्नू पर बोला हमला, नाम लिए बिना एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Taapsee Pannu And Kangana Ranaut Fight: कंगना रनौत और तापसी पन्नू का पुराना विवाद फिर चर्चा में है। तापसी के एक बयान पर कंगना ने उन्हें ‘सस्ती कॉपी’ कहकर निशाना साधा और उनकी परवरिश पर टिप्पणी की।
Taapsee Pannu And Kangana Ranaut Controversy
कंगना रनौत और तापसी पन्नू(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Taapsee Pannu And Kangana Ranaut Controversy: बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर पहले भी कई बार तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। अब एक बार फिर तापसी के बयान पर कंगना ने निशाना साधा, जिसके बाद तापसी ने सीधे जवाब देने के बजाय एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गंधारी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा-सा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कंगना का नाम लिए बिना लिखा, ‘साबित हो गया।’ तापसी की इस पोस्ट को कंगना की टिप्पणी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में तापसी से कंगना के साथ उनके पुराने विवाद को खत्म करने को लेकर सवाल किया गया था। तापसी ने कहा था कि वह कंगना से कभी नहीं मिली हैं और उनके बारे में उनकी राय उनकी परवरिश, बातचीत के तरीके और चीजों को देखने के नजरिए को दर्शाती है।

कंगना रनौत ने तापसी पर साधा निशाना

तापसी के इस बयान के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर उन पर तीखा हमला बोला। कंगना ने तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ बताते हुए उनकी परवरिश और माता-पिता को लेकर भी टिप्पणी की। कंगना ने कहा कि सभी माता-पिता अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं और वह किसी बहस में माता-पिता को नहीं घसीटतीं। कंगना की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों अभिनेत्रियों के पुराने विवाद की चर्चा फिर तेज हो गई। हालांकि, तापसी ने कंगना का नाम लेकर कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ ‘साबित हो गया’ लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

kangana ranaut taapsee pannu
कंगना रनौत और तापसी पन्नू(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Taapsee Pannu And Kangana Ranaut Controversy
जब काजोल ने श्रीदेवी से की थी खास गुजारिश, बोलीं- एक्टिंग स्कूल खोलिए, मैं आपकी पहली स्टूडेंट बनना चाहती हूं

2019 में शुरू हुआ था विवाद

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच यह विवाद नया नहीं है। साल 2019 में कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी पर कंगना की नकल करने का आरोप लगाते हुए उन्हें ‘सस्ती कॉपी’ कहा था। इसके बाद दोनों अभिनेत्रियों के बीच कई मौकों पर बयानबाजी देखने को मिली। हालांकि, तापसी पहले भी कह चुकी हैं कि वह इस तरह की बहस या एक-दूसरे पर आरोप लगाने में शामिल नहीं होना चाहतीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com