कपिल शर्मा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कपिल शर्मा का कैफे फिर बना गैंगस्टर का निशाना, तीसरी बार हुई फायरिंग, बिश्नोई ने ली जिम्मेदारी

Kaps Cafe Firing News In Hindi: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर एक बार फिर तबाड़तोड़ फायरिंग हुई है और इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

स्नेहा मौर्या

Kapil Sharma Canada Cafe Firing: कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा इन दिनों एक बड़ी परेशानी में फंसते नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ वो अपने शो और स्टैंडअप कॉमेडी से लोगों को हंसाते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर एक बार फिर से फायरिंग की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह तीसरी बार है जब कपिल शर्मा के कैफे को निशाना बनाया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना कनाडा में हुई जहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने कपिल के कैफे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस वारदात में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

कपिल शर्मा के कैफे पर फिर हुई फायरिंग

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी खुद सोशल मीडिया पर ली है। गैंग के एक सदस्य ने पोस्ट डालकर दावा किया कि कपिल शर्मा का कैफे जानबूझकर निशाना बनाया गया है। माना जा रहा है कि इस घटना के पीछे सलमान खान से कपिल शर्मा की करीबी दोस्ती भी एक वजह हो सकती है।

दरअसल, इससे पहले जुलाई 2024 में भी कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई थी। उस वक्त भी बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि “हमने सिर्फ चेतावनी दी है।” अब एक बार फिर से वैसा ही हमला होने से लोग दहशत में हैं।

CCTV फुटेज भी आए सामने

फायरिंग के बाद कनाडा पुलिस और भारत की एजेंसियों ने मिलकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को कुछ CCTV फुटेज मिले हैं, जिनसे हमलावरों की पहचान में मदद मिल सकती है।

कपिल शर्मा फिलहाल भारत में अपने आगामी शो की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन कनाडा वाले इस मामले ने उन्हें भी चिंता में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स ने भी इस घटना की निंदा की है और कपिल के लिए सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज