कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर हमला 
मनोरंजन

कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर हमला, आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली जिम्मेदारी

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा पर बुधवार रात गोलीबारी हुई। हमलावर ने कार से उतरकर कैफे की खिड़की पर करीब 9 गोलियां चलाईं, जो वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

सोनाली झा

Kapil Sharma Cafe: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘KAP’S CAFE’ पर बुधवार रात गोलीबारी हुई है। इस वारदात की जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने लड्डी को पहले ही मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किया हुआ है। यह घटना कनाडा समय अनुसार बुधवार रात को घटी थी।

कनाडा में जब एक व्यक्ति कार से उतरकर कैफे की खिड़की पर करीब 9 राउंड फायरिंग करता नजर आया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। राहत की बात यह है कि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। कपिल शर्मा का यह पहला इंटरनेशनल रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट है, जिसका कुछ हफ्ते पहले ही भव्य उद्घाटन हुआ था।

हालांकि, मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, कैफे की बिल्डिंग और उसके आसपास के हिस्से जिन पर फायरिंग हुई, वे कपिल के नहीं बल्कि किसी अन्य व्यक्ति की संपत्ति हैं। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हरजीत सिंह लड्डी कपिल शर्मा के किस पुराने बयान से नाराज था। सूत्रों के अनुसार, लड्डी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली और बयान को हमले की वजह बताया।

भारत में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रह चुके लड्डी को एनआईए लंबे समय से तलाश रही है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल के इस सदस्य पर देश में सांप्रदायिक उकसावे, हथियारों की तस्करी और टारगेट किलिंग जैसे कई गंभीर आरोप हैं। कनाडा पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। फायरिंग की घटनाओं में शामिल व्यक्ति की पहचान और उसकी संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है। वहीं भारत में भी इस हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा