कपिल दिनकर और समय रैना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

India's Got Latent 2: UP पुलिस का सिपाही बना 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का विजेता, कपिल दिनकर ने जीते 1 लाख रुपये

India's Got Latent 2 Show: यूपी पुलिस के एक सिपाही कपिल दिनकर ने अपनी जादुई आवाज और बेबाक अंदाज से समय रैना के फेमस रियलिटी शो का खिताब अपने नाम कर लिया है।

यति सिंह

India's Got Latent 2 Winner: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक वीडियो ने तहलका मचा रखा है जिसे देखकर हर कोई दंग है। फेमस कॉमेडियन समय रैना के बेहद पॉपुलर शो इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन के नए एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। खाकी वर्दी पहने एक शख्स जब स्टेज पर पहुंचा तो लोगों को लगा कि शायद यह कोई कानूनी कार्रवाई का हिस्सा है। लेकिन जैसे ही उस शख्स ने बोलना और गाना शुरू किया वहां मौजूद सभी जज और दर्शक अपनी सीटों से खड़े होने पर मजबूर हो गए।

कपिल दिनकर की जादुई आवाज किसी पेशेवर गायक की नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक सिपाही की थी जिन्होंने न केवल अपनी सिंगिंग का प्रदर्शन किया बल्कि शो का खिताब भी जीत लिया। स्टेज पर तहलका मचाने वाले इस हुनरमंद सिपाही कपिल साल 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया के जरिए से चुने गए थे और आज के समय में उनकी तैनाती मेरठ जिले में है। आम तौर पर पुलिसकर्मियों की छवि बहुत सख्त मानी जाती है लेकिन कपिल ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया।

मेरठ के इस जांबाज सिपाही ने मंच पर बिखेरा सुरों का जादू

कपिल दिनकर ने अपनी सिंगिंग जर्नी के बारे में बात करते हुए एक बेहद इमोशनल कर देने वाली बात शेयर की। उन्होंने बताया कि पुलिस सेवा में जाना उनकी माता जी का एक बड़ा सपना था जबकि वह खुद उन्हें एक सिंगर के रूप में देखना चाहती थीं।

कपिल ने अपनी मां के दोनों सपनों को एक साथ जीकर दिखाया है। पुलिस विभाग में व्यस्त ड्यूटी के बाद भी वह संगीत के लिए समय निकालते हैं और वह अपने महकमे के एकमात्र ऐसे कर्मचारी हैं जिन्हें संगीत की गतिविधियों के लिए ऑफिशियली अनुमति मिली हुई है।

गायकी के साथ लिखने में भी हैं माहिर

कपिल दिनकर का हुनर सिर्फ सुरों तक ही सीमित नहीं है बल्कि उनके भीतर एक गंभीर लेखक भी छुपा हुआ है। उन्होंने मंच पर बातचीत के दौरान बताया कि वह अब तक तीन किताबें लिख चुके हैं और वर्तमान समय में उनकी आठ नई किताबों पर काम चल रहा है।

जब वह पहली बार मंच पर आए तो उन्होंने बेहद मजाकिया लहजे में समय रैना से पूछा कि क्या पिछली बार इस शो को बंद करवाकर भी उनका मन नहीं भरा था जो इसे दोबारा शुरू कर दिया।

उनकी इस हाजिरजवाबी और बेबाकी को देखकर शो के संचालक समय रैना भी कुछ पलों के लिए हैरान रह गए थे। समय ने उनसे यह भी पुछा कि क्या वह सच में पुलिस में हैं या सिर्फ अभिनय कर रहे हैं जिस पर कपिल ने अपने असली सिपाही होने की पुष्टि की।

खाकी के इस बेबाक अंदाज पर जजों ने लुटाए लाख रुपये

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 शो के दौरान जब समय रैना ने उनसे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल किया तो कपिल ने बहुत ही आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 'पुलिस विभाग में काम करने की बहुत अच्छी आजादी है और सभी लोग बहुत शानदार तरीके से अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।'

कपिल की सुरीली आवाज होने के बाद जजों के पैनल में शामिल किकू शारदा, चंदन प्रभाकर, हर्ष लिम्बाचिया और बलराज सिंह घई ने उनकी जमकर तारीफ की। समय रैना ने कहा कि एक पुलिसकर्मी के आने से उनके शो की साख और ज्यादा बढ़ गई है। जजों ने कपिल को पूरे 10 में से 10 नंबर दिए और खुद कपिल ने भी अपने प्रदर्शन को पूरे नंबर दिए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये और साथ में 50 हजार रुपये का विशेष बोनस भी दिया गया।

शेर सब्र करता है... OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, कहा- अधिकार चाहिए; तो सड़क पर उतरना होगा

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी टेंडर मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई

JPSC Exam Scam: झारखंड परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार

KPSC अध्यक्ष को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आदालत ने निलंबन आदेश किया रद्द, 7 दिन में बहाली का आदेश