Alpha Collection Day 1: आलिया भट्ट-शरवरी की फिल्म ने ओपनिंग डे पर किया इतना बिजनेस, जानें कमाई के आंकड़े

Alpha Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा ने सिनेमाघरों में अपनी जर्नी शुरू कर दी है। फिल्म ने पहले दिन कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
Alpha Box Office Collection Day 1
आलिया भट्ट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Alia Bhatt Alpha Collection Day 1: सिनेमाघरों में इस शुक्रवार को यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा आखिरकार पर्दे पर रिलीज हो गई है। आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ की मुख्य भूमिकाओं से सजी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म समीक्षकों और दर्शकों के बीच इसे लेकर जो क्रेज था वह अब बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के रूप में सामने आने लगी है।

फिल्म अल्फा ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी हलचल पैदा कर दी है जिसने इस साल रिलीज हुई कई अन्य बड़ी फिल्मों के निर्माताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इस एक्शन पैक्ड फिल्म ने सधी हुई शुरुआत की है। हालांकि फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन दहाई का आंकड़ा छूने से चूक गई लेकिन इसके बावजूद इसका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली माना जा रहा है। फिल्म अल्फा ने भारतीय बाजार में करीब 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

साल की 25 फिल्मों को पीछे छोड़कर रचा इतिहास

फिल्म अल्फा की सबसे बड़ी कामयाबी इसकी कमाई का आंकड़ा नहीं बल्कि वह रिकॉर्ड है जो इसने पहले ही दिन अपने नाम कर लिया है। अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ इस फिल्म ने साल 2026 में रिलीज हुई करीब 25 फिल्मों के शुरुआती दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

इस फेहरिस्त में हाल ही में आई रामचरण की बड़ी फिल्म पेद्दी का नाम भी शामिल है जो बॉक्स ऑफिस पर भारी उम्मीदों के साथ उतरी थी। इस तरह से आलिया भट्ट की फिल्म ने कम स्क्रीन्स और कड़ी टक्कर के बावजूद अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में सफलता पाई है।

आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में मचेगा बड़ा धमाल

फिल्म अल्फा रिलीजिंग के पहले दिन के शानदार प्रदर्शन के बाद अब सबकी नजरें वीकेंड की कमाई पर टिकी हुई हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टियों का फायदा फिल्म को मिलना तय माना जा रहा है क्योंकि एडवांस बुकिंग के आंकड़े काफी सकारात्मक संकेत दे रहे हैं।

फिल्म अल्फा में बॉबी देओल का खलनायक अवतार और आलिया का जबरदस्त एक्शन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रहा है। अगर दर्शकों का यह रुझान ऐसा ही बना रहा तो यह फिल्म बहुत जल्द ही कमाई के नए रिकॉर्ड बना सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com