कन्नड़ अभिनेता एम एस उमेश का 80 साल की उम्र में निधन 
मनोरंजन

कन्नड़ अभिनेता एम एस उमेश का 80 साल की उम्र में निधन, लीवर कैंसर से हार गई जिंदगी की जंग

MS Umesh Liver Cancer: कन्नड़ अभिनेता और कॉमेडियन एम.एस. उमेश का 80 साल की उम्र में लीवर कैंसर से निधन। इंडस्ट्री में शोक की लहर, दशकों तक दर्शकों को हंसाने वाले सितारे को श्रद्धांजलि।

सोनाली झा

Kannada Actor MS Umesh Passes Away: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन एम एस उमेश का रविवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। डॉक्टरों ने उनके निधन का कारण लीवर कैंसर बताया, जिससे वह आखिर तक जंग लड़ते रहे।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले उमेश अपने घर पर अचानक गिर पड़े थे, जिसमें उनके पैर में गंभीर चोट लगी। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी सर्जरी तय की गई, लेकिन इसी दौरान डॉक्टरों को उनके लीवर में कैंसर का पता चला। निदान के बाद उनका इलाज शुरू हुआ, लेकिन बीमारी तेजी से बढ़ने के कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई। अंतत: रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।

उमेश का करियर

कन्नड़ सिनेमा में उमेश अपनी कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते थे। पिछले कई दशकों से वह दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। उन्होंने अनेक फिल्मों में काम किया और अपनी अनोखी शैली से हर उम्र के दर्शकों को हंसाया। इंडस्ट्री के लोग उनकी सादगी, अनुशासन और प्रोफेशनलिज्म को हमेशा याद रखेंगे।

कर्नाटक के पूर्व सीएम ने जताया शोक

उनके निधन पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद एच.डी. कुमारस्वामी ने गहरा शोक जताया। अपने एक्स (ट्विटर) पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मशहूर कॉमेडियन श्री एम.एस. उमेश के निधन की खबर सुनकर मुझे बेहद दुख हुआ। वह अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने का काम करते रहे और कन्नड़ फिल्म उद्योग को नई दिशा दी। उमेश के निधन से फिल्म जगत में गहरा शोक है। उनके जाने से कन्नड़ सिनेमा ने एक ऐसा सितारा खो दिया है, जिसकी जगह शायद कभी नहीं भरी जा सकेगी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल