Bigg Boss 19: अशनूर कौर को बिग बॉस 19 ने दिखाया बाहर का रास्ता, जाते वक्त फूट-फूटकर रोईं TV एक्ट्रेस

Bigg Boss 19 Eviction: अशनूर कौर का एविक्शन शो का सबसे बड़ा विवाद बन गया है। हाल ही में एक टास्क के दौरान तान्या पर लकड़ी से हमला करने के कारण उन्हें सलमान खान ने वीकएंड का वार में कड़ी फटकार लगाई।
Ashnoor Kaur was shown the exit door by Bigg Boss 19
अशनूर कौर को बिग बॉस 19 ने दिखाया बाहर का रास्ता
Published on
Updated on

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब है। इसी बीच घर से बाहर हुईं अशनूर कौर का एविक्शन सोशल मीडिया पर भारी विवाद खड़ा कर रहा है। शो के फिनाले में सिर्फ एक हफ्ता बचा है, ऐसे में अशनूर की विदाई ने न केवल फैंस को चौंका दिया, बल्कि नेटिजंस के बीच बहस भी तेज कर दी है। कई लोग इसे सबसे खराब एविक्शन बता रहे हैं, तो कुछ लोग होस्ट के फैसले को बिल्कुल सही ठहरा रहे हैं।

कुछ दिन पहले शो में एक टास्क के दौरान अशनूर कौर का नियंत्रण खो बैठना उन्हें भारी पड़ गया। अशनूर ने कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पर लकड़ी से वार कर दिया था, जिसे घर के अन्य सदस्यों ने भी गलत माना। शनिवार को प्रसारित वीकएंड का वार में होस्ट सलमान खान ने इस घटना पर अशनूर को कड़ी फटकार लगाई। सलमान ने साफ कहा कि बिग बॉस के घर में हिंसा की कोई जगह नहीं है, और इसी आधार पर उन्हें घर से बेघर करने का फैसला लिया गया।

जाते समय फूट-फूटकर रोईं अशनूर

एविक्शन की घोषणा के बाद अशनूर अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं। शो से बाहर जाते वक्त वह फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने घरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अच्छा खेल खेलें और शो को सम्मान के साथ पूरा करें। अशनूर ने भावुक होकर यह भी कहा कि वह अपनी भावनाएं शब्दों में व्यक्त नहीं कर पा रहीं। सोशल मीडिया पर उनकी रोते हुए निकलते हुए क्लिप्स जमकर वायरल हो रही हैं।

नेटिजंस में जमकर बहस

अशनूर कौर के एविक्शन ने इंटरनेट को दो हिस्सों में बांट दिया है। एक यूजर ने सलमान खान के फैसले का समर्थन करते हुए लिखा कि सबसे अच्छा फैसला। हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। वहीं दूसरे यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि ये सबसे गलत एविक्शन है, तान्या ने भी कई बार उकसाया है। कुछ लोगों ने कहा कि अशनूर ने तान्या के साथ गलत किया था और सजा मिलना जरूरी था, जबकि कई फैंस ने इसे अनफेयर, ओवर-पनिशमेंट और फिनाले से ठीक पहले का शॉकिंग ट्विस्ट बताया। फिनाले में केवल कुछ दिन बचे हैं, ऐसे में अशनूर का बाहर जाना गेम के समीकरणों को पूरी तरह बदल सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com