धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, कहा- मेरा 10 किलो खून...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

Sachin Tendulkar on Dharmendra Death: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने महान अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन पर शोक जताया है। उनके साथ कई खिलाड़ियों ने भी दुख व्यक्त किया है।
धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, कहा- मेरा 10 किलो खून...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
सचिन तेंदुलकर और धर्मेंद्र (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sachin Tendulkar on Dharmendra Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने सोमवार को 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि खेल जगत भी उनके निधन से स्तब्ध है। भारतीय क्रिकेट जगत ने बॉलीवुड के 'ही-मैन' को श्रद्धांजलि दी है। धर्मेंद्र के दुनिया से जाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने एक भावुक पोस्ट किया।

मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि मुझे भी, कई और लोगों की तरह, धर्मेंद्र जी तुरंत पसंद आ गए। एक्टर, जिन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से हमारा मनोरंजन किया। जब मैं उनसे मिला तो वह ऑन-स्क्रीन बॉन्ड ऑफ-स्क्रीन और भी मजबूत हो गया।

वह हमेशा मुझसे कहते थे कि तुमको देखकर एक किलो खून बढ़ जाता है मेरा। उनमें एक सहज अपनापन था, जिससे उनके आस-पास के सभी लोग खुद को कीमती और खास महसूस करते थे। वह जैसे इंसान थे, उनका फैन न होना नामुमकिन था। आज, उनके जाने से मेरा दिल भारी है। ऐसा लगता है जैसे मेरा 10 किलो खून कम हो गया है। आपकी याद आएगी।

सचिन तेंदुलकर के अलावा भारतीय क्रिकेट जगत के सितारे ने भी भावुक पोस्ट किया। इसमें विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, केदार जाधव, शिखर धवन और दीप्ति शर्मा ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी और भावुक पोस्ट किया।

विराट कोहली ने लिखा, "आज हमने इंडियन सिनेमा के एक लीजेंड को खो दिया है, जिन्होंने अपने चार्म और टैलेंट से दिलों को जीता था। एक सच्चे आइकॉन, जिन्होंने उन्हें देखने वाले हर किसी को प्रेरित किया। भगवान इस मुश्किल समय में परिवार को हिम्मत दे। पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।"

भारत को महिला विश्व कप खिताब जिताने वाली ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत एक्टर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "धर्मेंद्र जी सिर्फ एक फिल्म स्टार नहीं थे बल्कि एक सच्चे हीरो थे, जिन्होंने हम सभी को विश्वास दिलाया कि आप अपने दिल में प्यार के साथ सपने देख सकते हैं और उसे सच कर सकते हैं! हम सभी उन्हें याद करेंगे! ओम शांति।"

1960 में धर्मेंद्र ने की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

8 दिसंबर 1935 को पंजाब में जन्मे धर्मेंद्र ने साल 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'शोले', 'सीता और गीता', 'अनपढ़', 'शोला और शबनम', 'बंदिनी' जैसी फिल्मों से फैंस का दिल जीता। उन्होंने लगभग 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com