कनिका कपूर  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

18 साल की उम्र में की पहली शादी, अब 4 साल बाद दूसरी शादी भी टूटी, जानें सिंगर की लव लाइफ की पूरी कहानी

Kanika Kapoor Divorce: कनिका कपूर की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चाओं में है। पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने दूसरी बार प्यार पर भरोसा किया था, लेकिन 4 साल बाद यह रिश्ता भी खत्म हो गया।

यति सिंह

Highlights

  • कनिका कपूर ने साल 1999 में सिर्फ 18-19 साल की उम्र में डॉक्टर राज चंडोक से पहली शादी की थी।

  • कनिका कपूर को पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा हैं।

  • साल 2022 में कनिका ने लंदन के बिजनेसमैन गौतम हाथीरमानी से दूसरी शादी की थी।

  • नवंबर 2026 में शादी के 4 साल बाद कनिका ने गौतम से अलग होने का ऐलान किया है।

Kanika Kapoor Divorce Gautam Hathiramani: बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर अपनी आवाज और सुपरहिट गानों के लिए जानी जाती हैं। 'बेबी डॉल' और 'चिट्टियां कलाइयां' जैसे गानों से लाखों दिलों पर राज करने वाली कनिका की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार रही है, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही।

सिंगर ने हाल ही में अपनी दूसरी शादी खत्म होने की जानकारी देकर हर किसी को हैरान कर दिया है। गौतम हाथीरमानी के साथ शादी के 4 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। इस खबर के सामने आने के बाद एक बार फिर कनिका की लाइफ से जुड़ी पुरानी बातें चर्चा में आ गई हैं।

18 साल की उम्र में हुई थी पहली शादी

कनिका कपूर की पहली शादी साल 1999 में राज चंडोक से हुई थी। उस समय कनिका की उम्र महज 18-19 साल थी। राज चंडोक लंदन में रहने वाले एनआरआई डॉक्टर थे। शादी के बाद कनिका लंदन चली गईं और अपनी पारिवारिक जिंदगी शुरू की।

इस शादी से उनके 3 बच्चे हुए, जिनमें दो बेटियां आयना और समारा और एक बेटा युवराज शामिल हैं। हालांकि समय के साथ दोनों के रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगीं। करीब 12 साल साथ रहने के बाद कनिका और राज ने साल 2012 में तलाक ले लिया। इसके बाद कनिका कपूर अपने बच्चों के साथ भारत लौट आईं और अपने करियर पर ध्यान देना शुरू किया।

पहली तलाक के 10 साल बाद गौतम हाथीरमानी से मिला था प्यार

पहली शादी टूटने के बाद कनिका ने अकेले अपने तीनों बच्चों की परवरिश की और सिंगिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। इसी दौरान उनकी लाइफ में लंदन के बिजनेसमैन गौतम हाथीरमानी की एंट्री हुई।

दोनों करीब 15 साल से एक-दूसरे को जानते थे और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कनिका ने शुरुआत में दूसरी शादी को लेकर झिझक भी जाहिर की थी। कनिका कपूर को डर था कि तलाकशुदा होने और तीन बच्चों की मां होने की वजह से गौतम का परिवार उन्हें स्वीकार करेगा या नहीं। हालांकि गौतम और उनके परिवार ने उन्हें अपनाया।

इसके बाद 20 मई 2022 को दोनों ने लंदन में शादी कर ली। इस खास मौके पर कनिका कपूर के तीनों बच्चे भी उनके साथ मौजूद थे। उनकी दूसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस को लगा था कि सिंगर को आखिरकार अपनी लाइफ में दोबारा खुशियां मिल गई हैं।

4 साल बाद दूसरी शादी भी टूटी

लेकिन अभी हाल ही में कनिका कपूर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर गौतम से अलग होने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने लिखा कि काफी सोच-विचार के बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने साथ बिताए समय के लिए आभार जताते हुए लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।

खबरों के अनुसार कनिका ने साफ किया है कि इस रिश्ते के टूटने के पीछे कोई तीसरा व्यक्ति नहीं है। हालांकि, दोनों के अलग होने की असली वजह को लेकर उन्होंने विस्तार से कुछ नहीं बताया है। इस तरह पहली शादी के करीब 10 साल बाद दोबारा प्यार और शादी का फैसला करने वाली कनिका की दूसरी शादी भी 4 साल में खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है।

बता दें कि साल 2014 में फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के गाने 'बेबी डॉल' से उन्हें जबरदस्त पॉपुलेरिटी मिली। कनिका ने शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के 'लवली', 'रॉय' के 'चिट्टियां कलाइयां', 'एक पहेली लीला' के 'देसी लुक', 'दिलवाले' के 'प्रेमिका' और 'टुकुर टुकुर' जैसे कई हिट गानों को अपनी आवाज दी।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध