कंगना रनौत, ए.आर. रहमान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

इतना पक्षपाती इंसान नहीं देखा...Kangana Ranaut ने एआर रहमान पर साधा निशाना, उठाया पुराना मुद्दा

A.R. Rahman Statement: विक्की कौशल की फिल्म छावा को लेकर एआर रहमान के बयान पर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। अब कंगना रनौत ने उन्हें पक्षपाती और नफरत फैलाने वाला बताते हुए खुलकर निशाना साधा है।

स्नेहा मौर्या

Kangana Ranaut Targeted A.R. Rahman: मशहूर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उन्होंने विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म छावा को लेकर एक टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने इसे “बांटने वाली फिल्म” बताया। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। अब इस विवाद में अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत भी कूद पड़ी हैं और उन्होंने एआर रहमान पर तीखा हमला बोला है।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एआर रहमान के इंटरव्यू का वीडियो शेयर करते हुए गुस्से भरे शब्दों में अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें अपनी राजनीतिक विचारधारा की वजह से भेदभाव झेलना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी जिंदगी में एआर रहमान से ज्यादा पक्षपाती और नफरत करने वाला इंसान नहीं देखा। कंगना का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कंगना रनौत का फूटा एआर रहमान पर गुस्सा

यहीं नहीं, कंगना ने अपने पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म इमरजेंसी की कहानी एआर रहमान को सुनाना चाहती थीं, तब उन्होंने मिलने से ही इनकार कर दिया था। कंगना के मुताबिक, उन्हें यह कहकर मना किया गया कि एआर रहमान किसी “प्रोपेगेंडा फिल्म” का हिस्सा नहीं बनना चाहते।

कंगना ने आगे दावा किया कि इमरजेंसी को कई क्रिटिक्स ने सराहा था और यहां तक कि विपक्षी दलों के नेताओं ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए उन्हें निजी तौर पर पत्र भेजे थे। उनके अनुसार, फिल्म की बैलेंस्ड और मानवीय अप्रोच की खूब प्रशंसा हुई, लेकिन इसके बावजूद एआर रहमान अपनी राय पर अड़े रहे। कंगना ने लिखा कि उन्हें इस बात का दुख है कि नफरत की वजह से सच्चाई देखी नहीं जा सकी।

आखिरी बार फिल्म इमरजेंसी नजर आई थीं एक्ट्रेस

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थीं, जो पिछले साल जनवरी में रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को खास सफलता नहीं मिली और यह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद से कंगना ने किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है, लेकिन अपने बयानों की वजह से वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

वहीं, छावा को लेकर एआर रहमान के बयान ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है, जिसमें कला, राजनीति और विचारधारा को लेकर टकराव साफ नजर आ रहा है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट