कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhaata की धीमी ओपनिंग, पहले दिन 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म

Bharat Bhagya Vidhaata Collection: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। 26/11 मुंबई हमलों पर बनी इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 59 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

सोनाली झा

Bharat Bhagya Vidhaata Opening Day Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ आखिरकार 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। सामाजिक संदेश और इमोशनल कहानी पर आधारित इस फिल्म से दर्शकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को अपेक्षित ओपनिंग नहीं मिल सकी। पहले दिन की कमाई उम्मीदों से कम रही, लेकिन वीकेंड पर फिल्म के प्रदर्शन में सुधार की संभावना जताई जा रही है।

ट्रेड वेबसाइटों के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, ‘भारत भाग्य विधाता’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 59 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा शुरुआती रिपोर्ट्स पर आधारित है और देर रात के शो शामिल होने के बाद इसमें कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। कंगना रनौत की पिछली फिल्म Emergency की तरह यह फिल्म भी देश और समाज से जुड़े एक गंभीर विषय को बड़े पर्दे पर लेकर आई है।

26/11 हमलों पर आधारित है कहानी

फिल्म की कहानी वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान एक अस्पताल में काम कर रहे मेडिकल स्टाफ और नर्सों के साहस पर आधारित है। कंगना रनौत ने फिल्म में एक नर्स का किरदार निभाया है, जो जान जोखिम में डालकर मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान बचाने का प्रयास करती है। निर्देशक मनोज तपाड़िया की इस फिल्म में कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, ईशा डे और जावेद किंग जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं।

जॉन अब्राहम से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत ने खुलासा किया था कि जॉन अब्राहम के पास पहले ‘भारत भाग्य विधाता’ शीर्षक के अधिकार थे। कंगना के मुताबिक जॉन ने बिना किसी शुल्क के फिल्म निर्माताओं को यह टाइटल इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी थी, जिसकी उन्होंने सार्वजनिक रूप से सराहना भी की।

बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर

‘भारत भाग्य विधाता’ को रिलीज के साथ ही कई फिल्मों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। इम्तियाज अली निर्देशित मैं वापस आऊंगा ने भी पहले दिन लगभग 60 लाख रुपये की कमाई की है। इसके अलावा सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्मों में है जवानी तो इश्क होना है और पेद्दी भी दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कंगना की यह फिल्म दर्शकों के बीच कितनी मजबूत पकड़ बना पाती है।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें