रील में पाकिस्तानी गाना, कंगना रनौत को देशद्रोही बता रहे यूजर्स 
मनोरंजन

Kangana Ranaut: कंगना रनौत को देशद्रोही बता रहे यूजर्स, पाकिस्तानी गाने को लेकर मचा बवाल

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जमकर समर्थन किया। सेना के साथ खड़े होने की बात की। पाकिस्तान को गाली भी दी, लेकिन ऐसा क्या हो गया कि लोग कंगना को देशद्रोही बता रहे हैं। पाकिस्तानी गाने पर लोग भड़क उठे।

अनिल सिंह

Kangana Ranaut Gets Trolled For Pakistani Song: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने ऑपरेशन सिंदूर को अपना समर्थन दिखाया। कंगना रनौत भी इसमें पीछे नहीं रही। उन्होंने भी बढ़-चढ़कर देशभक्ति से भरे पोस्ट किए। सिंदूर ऑपरेशन को सपोर्ट किया। भारतीय सेना की हौसला अफजाई की। पाकिस्तान की जमकर आलोचना की। लेकिन ऐसा क्या हो गया है कि कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर लोग देशद्रोही बता रहे हैं?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत राजनीति में भी सक्रिय हैं। वह हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की सांसद हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी। इस रील में वह डांस करते हुए, आम के पेड़ से आम तोड़ते हुए और पोज देते हुए दिखाई दे रही थी। साथ ही उन्होंने एक दमदार कैप्शन भी लिखा, उन्होंने अपने फैंस से अपील की थी कि जिंदा रहने के लिए सिर्फ जिंदा रहना जरूरी नहीं है, जिंदगी के पीछे खास मकसद भी होना चाहिए। इस रील में सब कुछ तो ठीक है, तो फिर यूजर का गुस्सा कंगना रनौत को लेकर क्यों भड़क उठा है?

कंगना की इंस्टाग्राम रील में सब कुछ ठीक है, लेकिन अगर बैकग्राउंड में बज रहे गाने पर आपने ध्यान दिया होगा तो वह 'रांझया वे' गाना है। यह एक पाकिस्तानी सॉन्ग है और इस सॉन्ग में जेन जोहेब की आवाज भी सुनाई दे रही है। एक तरफ कंगना रनौत ने सिंदूर ऑपरेशन का समर्थन किया और पाकिस्तान की आलोचना की, लेकिन वह पाकिस्तानी कलाकार का सॉन्ग और पाकिस्तानी गीत अपने रील्स में इस्तेमाल कर रही हैं। इस वजह से लोग उन पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं, उन्हें देशद्रोही तक बताया गया। अब सवाल यह उठता है कि उन्होंने यह गाना जानबूझकर लगाया है या फिर अनजाने में उनसे यह गलती हुई है?

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट