कंगना रनौत और राखी सावंत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'क्या देकर मिनिस्टर बन गई…' कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल

Rakhi Sawant On Kangana Ranaut: सांसद कंगना रनौत द्वारा जंतर-मंतर पर हुए युवा प्रदर्शनकारियों पर दिए गए विवादित बयान के बाद एक्ट्रेस राखी सावंत ने उन पर आक्रामक पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला है।

यति सिंह

Kangana Ranaut Gen Z Controversy: बॉलीवुड की गलियारों से लेकर राजनीति के गलियारों तक अपने बयानों के लिए फेमस एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत एक बार फिर नए विवाद के केंद्र में आ गई हैं। इस बार वजह बना है युवाओं के एक हाल ही में प्रदर्शन पर दिया गया उनका बयान। कंगना ने सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की थी, जिसके बाद यह मुद्दा तूल पकड़ गया। इस पूरे मामले में अब मनोरंजन जगत की फेमस एक्ट्रेस राखी सावंत भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने कंगना के रुख का कड़ा विरोध करते हुए उन पर बेहद कड़वी और आक्रामक टिप्पणियां की हैं।

पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए जंतर-मंतर पर चल रहे युवाओं के प्रदर्शन का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो को देखकर उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि युवाओं का ऐसा बर्ताव बेहद परेशान करने वाला है। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे युवाओं की मानसिकता पर सवाल उठाए और उन्हें मानसिक डिटॉक्स की सलाह तक दे डाली। अपनी पोस्ट में कंगना ने अपने शुरुआती दिनों का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वह इन युवाओं की उम्र की थीं, तब तक 2 राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकी थीं।

राखी सावंत ने वीडियो शेयर कर बोला तीखा हमला

कंगना रनौत की इस पोस्ट के सामने आते ही राखी सावंत का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी करते हुए कंगना की बातों का जमकर विरोध किया।

राखी ने देश के युवाओं और छात्राओं का पक्ष लेते हुए कहा कि किसी को भी देश की नई पीढ़ी के बारे में इस तरह के अपशब्द बोलने का हक नहीं है।

राखी सावंत ने कंगना की राजनीतिक यात्रा पर सवाल खड़े किए और मंडी चुनाव की जीत पर भी तंज कसा। राखी ने कहा कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के आम जनता के बीच जाने पर ही असली सच्चाई का सामना होता है।

एयरपोर्ट कांड याद दिलाकर याद दिलाई पुरानी घटनाएं

कंगना रनौत पर पलटवार करते हुए राखी सावंत यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने अतीत की घटनाओं का जिक्र करते हुए माहौल को और गर्मा दिया। राखी सावंत ने कंगना को उनके साथ एयरपोर्ट पर हुई थप्पड़ वाली घटना की याद दिलाई।

उन्होंने कहा कि सरकारी सुरक्षा घेरे से बाहर निकलकर आम सड़कों पर घूमने पर ही असलियत का पता चलता है। इसके साथ ही उन्होंने कंगना के फिल्मी करियर और उनके पुराने बयानों पर भी निशाना साधा। राखी के इस तीखे वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों एक्ट्रेस के बीच यह वाकयुद्ध तेजी से ट्रेंड करने लगा है।

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक