कंगना रनौत (सौ. इंस्टाग्राम)
मनोरंजन

Kangana Ranaut CJP Protest: प्रदर्शनकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, राहुल गांधी को लेकर कही बड़ी बात

Kangana Ranaut News: कंगना रनौत ने CJP के प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR विवाद पर प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी को लेकर भी एक्ट्रेस ने अपनी बात रखी।

अपूर्वा नायक

Kangana Ranaut on CJP Protest: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही उन्होंने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को भी खारिज किया है।

अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत ने सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर भी बड़ी बात कही है। इसके अलावा कंगना ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने इस पूरे विरोध प्रदर्शन को एंटी नेशनल बताया है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

सीजेपी के प्रदर्शन पर उठाए सवाल

कंगना रनौत ने प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के सामने ऐसी ताकतों और कथित अंतरराष्ट्रीय साजिशों की चुनौती है, जो उनके मुताबिक भारत को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देखिए जो देशद्रोही और आतंकी शक्तियां हैं, और जो अंतरराष्ट्रीय साजिशें हैं, वो हमारे देश के लिए एक गंभीर समस्या बन चुकी हैं। कंगना ने यह भी आरोप लगाया कि अलग-अलग बहानों के जरिए नागरिकों को परेशान करने और देश की गतिविधियों को बाधित करने की कोशिशें की जा रही हैं। ये उनके व्यक्तिगत राजनीतिक विचार और आरोप हैं।

देश को तोड़ने की साजिश

मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना ने कहा कि जब तक भगवान राम का आशीर्वाद हमारे साथ है, हनुमानजी का आशीर्वाद हमारे साथ है। कितनी शक्तियां हमारे देश को तोड़ने में लगी हुई है। लेकिन हम सब भारतवासी भारत के साथ खड़े हुए है और एकजुट है। कितने लोग इन देशद्रोही ताकतों का पर्दाफाश करने में लगे हुए है। पुलिस छोड़िए अब लोग ही इनको पकड़ के इनकी धुलाई करने के लिए तैयार है।

राहुल गांधी को बनाया निशाना

आगे कंगना ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि हमारे स्कूल में भी ऐसा ही होता था, जो बच्चे फेल हो जाते थे, उन्हें लगता था कि जो बच्चे पास हुए है, उन्हें अलग क्वेश्चन पेपर मिला है या टीचर ने उनके साथ खुन्नस निकाली है। सब चुनाव बीजेपी जीत रही है, तो जो अंगूर खट्टे है वाला राहुल जी का हिसाब है।

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो