Amitabh Bachchan Love Story: फिल्म जंजीर के सेट पर हुआ प्यार, विदेश जाने के लिए पिता की शर्त पर की शादी

Amitabh Bachchan और जया बच्चन की प्रेम कहानी फिल्म ‘गुड्डी’ से लेकर ‘जंजीर’ के सेट तक पहुंची। जानिए पहली मुलाकात, शादी के फैसले और रेखा से जुड़ी चर्चाओं के बीच इस रिश्ते की दिलचस्प कहानी।
Amitabh Bachchan Jaya Bachchan
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन लव स्टोरी(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amitabh Bachchan Jaya Love Story: बॉलीवुड में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 84 साल के हो गए है। फिल्म जंजीर से लेकर पिंक तक अमिताभ बच्चन के किरदारों ने लोगों को उनकी एक्टिंग का दीवाना बना दिया है।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और 50 सालों का साथ निभाने वाली जोड़ियों में शामिल है। जितनी खूबसूरत इन दोनों की एक्टिंग है, उतनी ही खूबसूरत इनकी लवस्टोरी भी रही है।

हालांकि एक समय ऐसा भी आया था जब इन दोनों की जोड़ी को नजर लग गई थी। वहीं, अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस रेखा के रिश्ते को लेकर वर्षों तक मीडिया में चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच अमिताभ और जया ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक सार्वजनिक नजरों से दूर रखा।

पढ़ाई के दिनों में ही अमिताभ को दिल दे बैठी थी जया

बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल लवस्टोरी में से एक अमिताभ और जया की प्रेम कहानी की शुरुआत भी काफी फिल्मी रही है। दरअसल, जया को पढ़ाई के दिनों में ही अमिताभ से प्यार हो गया था। जया भादुड़ी पुणे में पढ़ाई के लिए रहा करती थीं, उसी दौरान अमिताभ की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से जया अमिताभ को पहचानती थीं। बताया जाता है कि उस दौरान जया की सहेलियां अमिताभ को लंबू-लंबू चिढ़ाया करती थी। लेकिन जया के मन में तो कुछ और ही भावनाएं पनप गई थी। उनके लिए तो वो सिर्फ महान कवि हरिवंश राज बच्चन के संस्कारी बेटे हुआ करते थे।

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan
अमिताभ बच्चन की 10 सबसे यादगार फिल्में, जिन्होंने बॉलीवुड में बदल दिया सिनेमा का अंदाज

जब अमिताभ से हुआ जया को प्यार

साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म गुड्डी के लिए पहले जया भादुड़ी के अपोडिट अमिताभ बच्चन को साइन किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें हटाकर ये रोल दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मिल गया था। फिल्म इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स बताते है कि यही वो समय था, जब जया के मन में अमिताभ के लिए प्यार की भावना ने घर कर लिया था।

जंजीर के सेट पर लिया शादी का फैसला

साल 1973 में फिल्म जंजीर में पहली बार जया भादुड़ी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी बनी थी। फिल्म हिट होने के बाद दोनों ने साथ में विदेश जाने की प्लानिंग तक कर ली थी। लेकिन अमिताभ के पिता और कवि हरिवंशराय बच्चन को जैसे ही इसकी भनक पड़ी, तो उन्होंने अमिताभ के सामने शर्त रख दी। उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा कि अगर वो जया के साथ विदेश जाना चाहते हैं, तो उन दोनों को शादी करनी होगी। जिसके बाद 3 जून 1973 बेहद सादगी के साथ अमिताभ और जया शादी के बंधन में बंध गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com