काम्या पंजाबी ने बताया ‘एक था दीवाना’ का अनुभव 
मनोरंजन

काम्या पंजाबी ने बताया ‘एक था दीवाना’ का अनुभव, बोलीं- हर किरदार में कुछ नया करने की कोशिश करती हूं

Kamya Punjabi जल्द ही नए शॉर्ट ड्रामा शो ‘एक था दीवाना’ में नजर आएंगी, जिसमें वह एक चालाक सौतेली मां कौशल्या की भूमिका निभा रही हैं। काम्या ने बताया कि वे हर किरदार में कुछ नया करने की कोशिश करती है।

सोनाली झा

Kamya Punjabi Share Experience: टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अब एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही नए शॉर्ट ड्रामा शो ‘एक था दीवाना’ में नजर आने वाली हैं। टीवी पर अपने दमदार और यादगार किरदारों से पहचान बना चुकीं काम्या इस बार एक चालाक सौतेली मां कौशल्या का किरदार निभा रही हैं। कहानी एक अमीर बिजनेसमैन की जिंदगी के उतार-चढ़ाव, प्यार, धोखे और महत्वाकांक्षा के इर्द-गिर्द घूमती है। पॉकेट टीवी पर प्रसारित होने जा रही यह सीरीज तेज रफ्तार कहानी, दिलचस्प ट्विस्ट और काम्या की मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस से भरपूर है।

काम्या पंजाबी ने इस शो से जुड़ने के पीछे की अपनी प्रेरणा शेयर करते हुए कहा कि हर प्रोजेक्ट के लिए मेरा मकसद कुछ नया करना और कहानी से जुड़ाव महसूस करना होता है। इस प्लेटफॉर्म के बारे में मैंने बहुत सुना था कि यह रोमांचक और दिलचस्प है। ‘एक था दीवाना’ की कहानी में प्यार, रोमांस और ड्रामा सब कुछ था, और मेरा किरदार इसमें अहम था। इसलिए मैंने सोचा कि ऐसे अच्छे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना शानदार रहेगा।

काम्या पंजाबी ने अपने किरदार के बारे में की बात

अपने किरदार कौशल्या के बारे में बताते हुए काम्या ने कहा कि मैं हर किरदार पर बहुत मेहनत करती हूं, चाहे वो लुक हो या बॉडी लैंग्वेज। कौशल्या एक बहुत ही व्यवहारिक और मजबूत महिला है, जो अपने हक के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। वो भावनाओं से नहीं, बल्कि हकीकत से चलती है। वहीं वर्टिकल फॉर्मेट में काम करने के अनुभव को लेकर एक्ट्रेस ने बताया कि यह उनके लिए एक नया और मजेदार चैलेंज था। वर्टिकल फॉर्मेट में सारा फोकस एक्टर पर होता है, इसलिए यहां परफॉर्मेंस थोड़ी अलग देनी पड़ती है। इतने सालों बाद भी जब कुछ नया सीखने को मिलता है, तो बहुत अच्छा लगता है।

काम्या पंजाबी ने लुक्स पर की बात

काम्या पंजाबी अपने लुक्स को लेकर भी काफी सजग रहती हैं। उन्होंने बताया कि मेरे लिए सबसे जरूरी है कि मैं अपने किरदार जैसी दिखूं, खुद जैसी नहीं। मैं स्टाइलिंग में पूरी तरह इन्वॉल्व रहती हूं और छोटी-छोटी डिटेल पर ध्यान देती हूं। जब दर्शक मेरे लुक को पहचानते हैं, तो मेहनत सफल लगती है। अंत में शो के बारे में बात करते हुए काम्या पंजाबी ने कहा कि एक था दीवाना में शानदार परफॉर्मेंस, तेज रफ्तार कहानी और ढेर सारा रोमांस और ड्रामा है। दर्शकों को एक पल के लिए भी बोरियत महसूस नहीं होगी। यह शो पूरी तरह से एंटरटेनिंग है और हर किसी को इसे जरूर देखना चाहिए।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें