कमल हासन ने CM विजय से मुलाकात की (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Kamal Haasan Meet Vijay: मुख्यमंत्री विजय से मिले कमल हासन, तमिल सिनेमा की बेहतरी के लिए रखीं ये बड़ी मांगें

Kamal Haasan Vijay Meeting: कमल हासन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने राज्य के विकास और तमिल फिल्म इंडस्ट्री की चुनौतियों पर अहम चर्चा की।

सोनाली झा

Kamal Haasan Vijay Meeting Discussion: साउथ के दिग्गज एक्टर कमल हसन ने शुक्रवार को तमिलनाडु के नए सीएम सी जोसेफ विजय से मुलाकात की। इसकी कुछ तस्वीरें कमल हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की और विजय को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। कमल हासन ने विजय के साथ तस्वीरें पोस्ट कर लिखा कि आज मैंने तमिलनाडु के सीएम और मेरे भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं।

बातचीत के दौरान कमल हासन ने बेहद उत्साह के साथ तमिलनाडु के विकास `के लिए कई योजनाओं के बारे में बताया। कमल हासन ने विजय के व्यवहार की जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि विजय ने जिस विनम्रता, सादगी और स्नेह के साथ उनका स्वागत किया, उसने उनका दिल जीत लिया और उनका मन गर्व से भर गया। एक्टर ने लिखा कि इस मुलाकात के दौरान हमने राज्य के विकास पर ही नहीं, बल्कि तमिल सिनेमा के बेहतर भविष्य पर भी चर्चा की। मैंने मुख्यमंत्री विजय के सामने सिनेमा जगत की बेहतरी के लिए 6 महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

कमल हासन ने कही ये बात

बातचीत के दौरान कमल हासन ने इस बात पर भी जोर दिया कि तमिल फिल्म उद्योग इस समय कई तरह की चुनौतियों और बाधाओं से जूझ रहा है। ऐसे में सरकार का सहयोग और अपनापन मिलना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत जरूरी है, जो इस समय विभिन्न बाधाओं का सामना कर रहा है। विजय साउथ सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक फीस लेने वाले सुपरस्टार्स में से एक हैं।

विजय ने अभिनय के बाद रखा राजनीति में कदम

फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद विजय ने राजनीति में कदम रखा है और फरवरी 2024 में 'तमिलगा वेट्री कझगम' नाम की अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई। उन्होंने अंबेडकर, पेरियार और कामराज के सिद्धांतों को अपनाकर तमिलनाडु की राजनीति में एक जननायक के रूप में बड़ी जीत हासिल की और राज्य के नौवें मुख्यमंत्री बने।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी