कर्नाटक में ठग लाइफ पर लगे बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कमल हासन 
मनोरंजन

कर्नाटक में ठग लाइफ हो पाएगी रिलीज? फिल्म पर लगे बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कमल हासन

कर्नाटक में अपनी फिल्म ठग लाइफ पर लगे बैन को लेकर कमल हासन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। अब ऐसे में देखना यह होगा कि कर्नाटक में उनकी फिल्म पर लगा बैन हटता है या इसे बरकरार रखा जाता है। 

अनिल सिंह

कमल हसन की फिल्म इस समय विवादों में घिरी हुई है। फिल्म देशभर में रिलीज हुई है, लेकिन कर्नाटक में फिल्म पर लगे बैन की वजह से इसे रिलीज होने नहीं दिया गया, जिसके लिए कमल हसन ने कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया था। जहां से उन्हें फटकार मिली, इसके बाद अब कमल हासन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। अब ऐसे में देखना यह होगा कि कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ पर कर्नाटक में लगा बैन हटता है या बरकरार रहता है।

कमल हासन ने फिल्म ठग लाइफ के प्रमोशन के दौरान एक विवादित टिप्पणी कर दी थी, उन्होंने कहा था कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है। उसके बाद कन्नड़ समुदाय कमल हासन के इस बयान से नाराज नजर आए। उन्होंने कमल हासन से बयान को लेकर माफी मांगने की अपील की, लेकिन कमल हासन ने इससे साफ इनकार कर दिया। उसके बाद कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स में उनकी फिल्म पर कर्नाटक में बैन लगा दिया।

कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा कर्नाटक में बैन की गई कमल हसन की फिल्म ठग लाइफ को कर्नाटक में रिलीज कराने के लिए कमल हासन ने कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया था। कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आप कलाकार हो सकते हैं, लेकिन आपको किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है। कोर्ट की फटकार के बाद कर्नाटक में ठग लाइफ पर लगा बैन बरकरार रहा।

कमल हासन ने अब कर्नाटक में ठग लाइफ पर लगे बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर सुनवाई की तारीख दे दी है। अब सुनवाई के बाद ही पता चलेगा कि सुप्रीम कोर्ट का इस मामले में क्या फैसला आता है। 13 जून को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होने वाली है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि 13 जून के बाद यह पता चलेगा कि ठग लाइफ पर कर्नाटक में लगा बैन हटता है या फिर बरकरार रहता है।

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती