46 साल बाद कमल हासन और रजनीकांत एक साथ करेंगे काम  
मनोरंजन

कमल हासन बनेंगे नायक, रजनीकांत निभाएंगे विलेन का रोल, लोकेश कनकराज करेंगे डायरेक्ट

Kamal Haasan and Rajinikanth New Film: साउथ सुपरस्टार्स कमल हासन और रजनीकांत लगभग 46 साल बाद फिर साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को लोकेश कनकराज डायरेक्ट करेंगे।

सोनाली झा

Kamal Haasan and Rajinikanth Together: साउथ सिनेमा के दो दिग्गज सुपरस्टार्स रजनीकांत और कमल हासन को एक साथ देखना दर्शकों के लिए हमेशा से किसी उत्सव से कम नहीं रहा है। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत लगभग साथ की थी और कई यादगार फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया। इनमें ‘अपूर्व रागंगल’, ‘अवल अप्पादिथन’, ‘16 वैयाथिनिले’, ‘इलामै ऊंजल आदुकिराथु’, ‘थिल्लू मुल्लू’ और ‘निनैथले इनिक्कूम’ जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं।

हालांकि हिंदी फिल्म ‘गिरफ्तार’ (1985) के बाद यह जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नहीं दिखी। अब लगभग 46 साल बाद दोनों एक बार फिर एक ही फिल्म में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करेंगे साउथ इंडस्ट्री के सबसे सफल और चर्चित फिल्ममेकर लोकेश कनकराज। इंडस्ट्री ट्रैकर श्रीधर पिल्लई ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर दोनों दिग्गजों की एक तस्वीर शेयर करते हुए इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि लोकेश ने हाल ही में दोनों सुपरस्टार्स से मुलाकात की और फिल्म की स्टोरी सुनाई।

क्या होंगे किरदार?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में कमल हासन मुख्य नायक की भूमिका में होंगे, जबकि रजनीकांत एक दमदार खलनायक के रूप में नजर आ सकते हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन फैंस के बीच इस कॉम्बिनेशन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। इस बड़े प्रोजेक्ट को राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल प्रोड्यूस कर सकता है।

प्रोडक्शन और टीम

दिलचस्प बात यह है कि रजनीकांत हाल ही में कमल हासन की बेटी श्रुति हासन के साथ ‘कुली’ में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन भी लोकेश कनकराज ने ही किया था, जिसमें आमिर खान और नागार्जुन जैसे सितारे भी थे। ‘कुली’ 14 अगस्त को रिलीज हुई और दर्शकों ने इसे खूब सराहा। कमल हासन की पिछली फिल्म ‘ठग लाइफ’ थी, जिसे मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया। यह गैंगस्टर ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई।

कमल और रजनीकांत की पिछली फिल्में

वहीं कमल और लोकेश कनकराज की जोड़ी पहले भी सुपरहिट साबित हो चुकी है। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘विक्रम’ (2022) ने रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की थी। दूसरी ओर, रजनीकांत लगातार अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस नई फिल्म की आधिकारिक घोषणा का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर खबरें सच साबित होती हैं तो यह प्रोजेक्ट इंडियन सिनेमा के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी