कमल हासन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

4 साल की उम्र में पहली फिल्म, 19 फिल्मफेयर और 4 नेशनल अवॉर्ड, जानें कमल हासन की निजी जिंदगी के किस्से

Kamal Haasan Career: कमल हासन ने 4 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। 4 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले अभिनेता का करियर जितना शानदार रहा, उनकी निजी जिंदगी और रिश्ते भी खूब चर्चा में रहे।

सोनाली झा

Highlights

  • कमल हासन ने महज 4 साल की उम्र में फिल्म 'कलाथुर कन्नम्मा' से डेब्यू किया था।

  • पहली फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रपति स्वर्ण पदक मिला था।

  • अभिनेता को अब तक 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 19 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं।

Kamal Haasan Birthday Special Story: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन 7 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। अभिनेता होने के साथ-साथ वह निर्माता, निर्देशक और राजनेता भी हैं।

कमल हासन ने महज 4 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी शानदार अदाकारी के लिए उन्हें कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं। हालांकि, फिल्मों के अलावा उनकी निजी जिंदगी और रिश्ते भी काफी चर्चा में रहे हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

4 साल की उम्र में शुरू किया था फिल्मी सफर

कमल हासन का जन्म एक तमिल परिवार में हुआ था। उनके पिता डी. श्रीनिवासन वकील थे और स्वतंत्रता सेनानी भी रहे थे। कमल हासन का शुरुआती नाम पार्थसारथी था, जिसे बाद में उनके पिता ने बदलकर कमल हासन रख दिया। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में साल 1960 में आई तमिल फिल्म 'कलाथुर कन्नम्मा' से बतौर बाल कलाकार डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था।

कमल हासन

छोटे किरदारों से बने सुपरस्टार

कुछ फिल्मों में काम करने के बाद कमल हासन ने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए फिल्मों से दूरी बना ली थी। करीब सात साल बाद उन्होंने दोबारा फिल्मी दुनिया में वापसी की। इस दौरान उन्होंने डांस असिस्टेंट के तौर पर काम किया और कई फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाए। साल 1970 में आई फिल्म 'मानवन' में वह डांस सीक्वेंस में नजर आए थे। इसके बाद 1973 में तमिल फिल्म 'अरंगेत्रम' में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इसी साल मलयालम फिल्म 'कन्याकुमारी' में भी वह मुख्य किरदार में दिखाई दिए।

4 नेशनल अवॉर्ड और पद्म सम्मान से हुए सम्मानित

कमल हासन का फिल्मी करियर कई उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्हें अब तक 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 19 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। इसके अलावा उन्हें कला क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों से भी नवाजा गया है।

कमल हासन

दो शादियां और कई रिश्तों को लेकर रहे चर्चा में

कमल हासन की निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही है। उन्होंने साल 1978 में डांसर वाणी गणपति से पहली शादी की थी, लेकिन करीब 10 साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद उनकी जिंदगी में अभिनेत्री सारिका आईं। दोनों की बड़ी बेटी श्रुति हासन का जन्म शादी से पहले हुआ था। बाद में साल 1988 में उन्होंने शादी कर ली। इस शादी से उनकी दूसरी बेटी अक्षरा हासन का जन्म हुआ। हालांकि, साल 2004 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

सारिका से अलग होने के बाद कमल हासन का नाम अभिनेत्री सिमरन बग्गा के साथ भी जुड़ा। इसके अलावा वह अभिनेत्री गौतमी तड़िमल्ला के साथ करीब 13 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। बाद में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। इस तरह कमल हासन का फिल्मी सफर जितना शानदार रहा, उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही चर्चा में रही।

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश