सिर्फ सम्मान नहीं, लाखों का कैश प्राइज भी! नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेताओं को मिलते हैं ये खास इनाम

72 National Film Awards: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में फिल्म स्टार्स को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। इस आयोजन में पदकों के साथ-साथ विजेताओं को तय नकद राशि भी दी गई।
72 National Film Awards
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

National Film Awards Prize Money: गुजरात के केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों और तकनीशियनों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित किया गया। सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार यह कार्यक्रम इस बार दिल्ली के बाहर आयोजित हुआ, जिसने इस अवसर को और भी खास बना दिया।

नेशनल अवॉर्ड में मिलने वाली सम्मान राशि में क्या है खास

नेशनल फिल्म अवॉर्ड केवल मान-सम्मान और ट्रॉफी तक सीमित नहीं होते। इन पुरस्कारों के साथ विजेताओं को एक तय नकद राशि भी दी जाती है। हालांकि यह राशि हर श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग निर्धारित होती है। मुख्य श्रेणियों में विनर्स को 2 लाख से लेकर 3 लाख रुपये तक की नकद धनराशि दी जाती है। इस वित्तीय पुरस्कार के साथ ही विजेता को सर्टिफिकेट भी सौंपा जाता है।

स्वर्ण कमल और रजत कमल के बीच अंतर

राष्ट्रीय पुरस्कारों को 2 प्रमुख श्रेणियों में बांटा जाता है, जिन्हें स्वर्ण कमल और रजत कमल कहा जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट पॉपुलर फिल्म जैसी प्रमुख श्रेणियों के लिए स्वर्ण कमल दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट म्यूजिक और संपादन जैसी श्रेणियों के विजेताओं को रजत कमल से सम्मानित जाता है।

ममूटी और कार्तिक आर्यन समेत विजेताओं को मिली धनराशि

नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में 'ब्रह्मयुगम' के लिए ममूटी और 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। इसी तरह 'आर्टिकल 370' में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। इन सभी मुख्य कलाकारों को राष्ट्रपति के हाथों रजत कमल मेडल के साथ-साथ 2-2 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।

72 National Film Awards
जब एक्टर धर्मेंद्र ने कर दी थी ऐसी नादानी, तनुजा का चढ़ा पारा और सेट पर लगा दिया जोरदार थप्पड़

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड विनर को मिले 10 लाख रुपये

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े दादा साहब फाल्के सम्मान से दिग्गज एक्टर अनंत नाग को सम्मानित किया गया। 300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चला चुके अनंत नाग के योगदान पर एक विशेष प्रस्तुति भी दिखाई गई। इस सर्वोच्च सम्मान के तहत उन्हें स्वर्ण कमल मेडल, एक शॉल और दस लाख रुपये का विशेष नकद इनाम प्रदान किया गया।