मुंबई: काजोल की इंस्टाग्राम पोस्ट हमेशा सुर्खियों में रहती है। लेकिन बेटी न्यासा और बेटे युग देवगन को मां की इंस्टाग्राम पोस्ट अच्छी नहीं लगती, वह हमेशा इससे चिढ़े हुए नजर आते हैं। खुद काजोल ने इस बात का खुलासा कपिल के शो में किया है। दरअसल काजोल कपिल के शो में उनकी फिल्म 'दो पत्ती' के प्रमोशन के लिए पहुंची थी। इस समय उनके साथ कृति सेनन और फिल्म के बाकी सदस्य भी नजर आ रहे थे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने सेकंड इनिंग की शुरुआत कर दी है और वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'दो पत्ती' के सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। काजोल ने इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में पहुंची काजोल ने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है और यह बताया है कि उनके दोनों बच्चे उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर क्या राय रखते हैं।
कपिल शर्मा के शो में पहुंची काजोल ने बताया कि उनके बच्चे न्यासा और बेटे युग देवगन उनके मजाक को समझते ही नहीं हैं। सोशल मीडिया पर वह जो पोस्ट शेयर करती हैं वह उसे विचित्र बताते हैं। दरअसल इस बात का खुलासा काजोल ने कपिल शर्मा के सवाल पर किया था, कपिल शर्मा ने उनसे पूछा था कि क्या सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करने के लिए वह अपने बच्चों की मदद लेती हैं। इसी पर काजोल ने यह मजेदार जवाब दिया।
इसी दौरान काजोल ने ये भी बताया कि जब वह इंस्टाग्राम पोस्ट करती हैं, तब बच्चे उनसे कहते हैं कि हमें समझ नहीं आता आप इंस्टाग्राम पर क्या-क्या पोस्ट करती रहती हैं। काजोल ने बताया तब उन्हें वह कहती हैं कि मुझे जो पसंद आएगा मैं वह पोस्ट करूंगी। काजल किस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसते हुए नजर आए हैं, आपको बता दें कि काजोल के अतरंगी इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके बच्चे चिढ़ते हैं ये खबर काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थी।