OTT पर मचाएगी धमाल काजोल की 'मां'  
मनोरंजन

सिनेमाघरों के बाद OTT पर मचाएगी धमाल काजोल की 'मां', जानें कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म

Maa OTT Release Date Confirmed: काजोल की फिल्म ‘मां’ ने सिनेमाघरों में शानदार सफलता पाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने की तैयारी कर ली है। फिल्म में काजोल एक मां के रूप में नजर आती हैं।

सोनाली झा

Maa OTT Release Date: काजोल की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘मां’ ने 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन परफॉर्म किया था। अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ का यह स्पिन-ऑफ हॉरर-माइथोलॉजिकल ड्रामा दर्शकों को खूब पसंद आया। अब यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी अपनी पकड़ मजबूत करने को तैयार है।

फिल्म के ओटीटी प्रीमियर का एलान करते हुए नेटफ्लिक्स ने इसका पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि जब रक्षक एक मां हो तो हर भक्षक की हार होगी। देखिये ‘मां’, 22 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर। दर्शक इस फिल्म को 22 अगस्त की आधी रात से प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। ‘मां’ में काजोल के साथ इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय, जितिन गुलाटी, दिब्येंदु भट्टाचार्य, खेरिन शर्मा, गोपाल सिंह, सुरज्यशिखा दास, यानिया भारद्वाज और रूपकथा चक्रवर्ती जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

काजोल का किरदार

काजोल की फिल्म को देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियोज़ ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसी मां की है, जो अपनी बेटी की रक्षा के लिए काली का रूप धरकर शैतानी ताकतों से जंग लड़ती है। काजोल का यह किरदार उनके करियर का अब तक का सबसे पावरफुल और इमोशनल किरदार माना जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर मिला शानदार रिस्पॉन्स

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 22 दिनों में भारत में नेट बॉक्स ऑफिस पर 36.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 49.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसके साथ ही यह फिल्म काजोल की करियर की सबसे सफल महिला-प्रधान फिल्म बन गई। इसने उनकी पिछली फिल्मों ‘हेलीकॉप्टर ईला’ और ‘सलाम वेंकी’ के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।

अब ओटीटी पर बढ़ेगा क्रेज

सिनेमाघरों में सफलता के बाद फिल्म से उम्मीद है कि ओटीटी पर भी यह दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोरेगी। खासकर हॉरर और माइथोलॉजी के मिश्रण वाली कहानियों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म खास आकर्षण का केंद्र बनेगी। 22 अगस्त की रात से नेटफ्लिक्स पर फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी, जिसके बाद यह आसानी से सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए