यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर भारत की जासूसी करने का आरोप 
मनोरंजन

पाकिस्तान में जाकर ये काम कर चुकी हैं ज्योति मल्होत्रा, यूट्यूबर पर भारत की जासूसी का आरोप

ज्योति मल्होत्रा इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो यूट्यूबर हैं, लेकिन उन पर भारत की जासूसी करने का आरोप लगा है, वो कई बार पाकिस्तान जा चुकी हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तान में उन्होंने क्या काम किया?

अनिल सिंह

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हरियाणा पुलिस ने भारत की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है, ज्योति मल्होत्रा पर आरोप है कि वह पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी कर रही थी। ज्योति मल्होत्रा का सोशल मीडिया देखने के बाद यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। वह कई बार पाकिस्तान जा चुकी हैं। पाकिस्तान के कई वीडियो उनकी पोस्ट पर दिखाई दे रहे हैं और वह हर वीडियो में पाकिस्तान की जमकर तारीफ करते हुए नजर आती हैं।

ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी भ्रमण कर चुकी है दूसरे देशों के वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पब्लिश किए हैं लेकिन पाकिस्तान के वीडियो को लेकर वह चर्चा में आ गई है उन पर भारत की जासूसी करने का आरोप लगा है। उनके वीडियोज देखकर ये पता चलता है वो कई बार पाकिस्तान जा चुकी हैं। पाकिस्तान जाकर वह कई वीडियो बना चुकी हैं। पाकिस्तान से इनके ये वीडियो आप भी देख सकते हैं, अनारकली पाकिस्तान, फूड स्टॉल्स, से उनके वीडियो काफी वायरल भी हुए हैं।

कौन है ज्योति मल्होत्रा

ज्योति मल्होत्रा एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं, जो दुनिया भर के कई देशों में भ्रमण कर चुकी हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों मैं जाकर वह वीडियो बनाती हैं और उसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। लेकिन अब उन्हें पाकिस्तान का एजेंट बताया जा रहा है, ज्योति पर भारत की जासूसी करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर ज्योति को 1,40,000 लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने खुद को एक ट्रैवलर बताया है। सोशल मीडिया हैंडल से मिली जानकारी के अनुसार वह खुद को पंजाबी और हरियाणवी लड़की बताती हैं। उन्होंने खुद के बारे में लिखा है, पुराने ख्यालों की मॉडर्न लड़की। वहीं उनकी तस्वीरों वाली पोस्ट पर आए कमेंट में आप देख सकते हैं, यूजर्स उनसे बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। उन्हें कमेंट में पाकिस्तानी एजेंट बताया जा रहा है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप के अलावा अभी पुख्ता तौर पर ज्योति मल्होत्रा को लेकर कोई बड़ी अपडेट सामने नहीं आई है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस