जॉली एलएलबी 3 का नया गाना ‘ग्लास उच्छी रखे’ हुआ रिलीज 
मनोरंजन

जॉली एलएलबी 3 का नया गाना ‘ग्लास उच्छी रखे’ हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर छाया

Jolly LLB 3 New Song: जॉली एलएलबी 3 भले ही 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है, लेकिन फिल्म का म्यूजिक पहले से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। पहले गाना भाई वकील है सुपरहिट हुआ।

सोनाली झा

Jolly LLB 3 New Song Glass Uchhi Rakhey: 'जॉली एलएलबी 3’ का कोर्टरूम ड्रामा भले ही 19 सितंबर 2025 को बड़े पर्दे पर सामने आएगा, लेकिन उससे पहले फिल्म का म्यूज़िक ही दर्शकों का दिल जीत रहा है। पहले गाने ‘भाई वकील है’ के सुपरहिट होने के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना ‘ग्लास उच्छी रखे’ रिलीज़ हो चुका है और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। विक्रम मोंट्रोस के कंपोजिशन और मेघा बाली के देसी अंदाज वाले बोल इस गाने को एक धमाकेदार पार्टी एंथम बना रहे हैं।

जॉली एलएलबी 3 के गाने में तेज बीट्स, मस्तीभरे बोल और जोश से भरा माहौल देखने को मिलता है। मेघा बाली, चन्ना घुम्मन, करण कपाड़िया और विक्रम मोंट्रोस ने इसे अपनी आवाज दी है और उनकी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने इस ट्रैक को और भी खास बना दिया है। ‘ग्लास उच्छी रखे’ का म्यूजिक वीडियो भी गाने की पॉपुलैरिटी को दोगुना कर रहा है। तेज लाइटिंग, हाई-एनर्जी डांस मूव्स और पार्टी वाइब्स के साथ ये ट्रैक सही मायनों में इस सीजन का 'इल्लीगल पार्टी बेंगर' बन चुका है।

फिल्म का स्टारकास्ट और रिलीज डेट

स्टार स्टूडियो18 द्वारा प्रस्तुत और सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म में दो जॉली वकीलों की टक्कर को कोर्टरूम ड्रामा और मजेदार अंदाज में पेश किया जाएगा। फिल्म की रिलीज़ से पहले ही इसके गानों ने ऑडियंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

गाना का परफेक्ट ट्रैक

पहले गाने ‘भाई वकील है’ ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था और अब ‘ग्लास उच्छी रखे’ पार्टी लवर्स की पहली पसंद बन चुका है। ‘जॉली एलएलबी 3’ अब सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि म्यूज़िक और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज साबित हो रही है। अगर आप पार्टी म्यूज़िक के शौकीन हैं तो ‘ग्लास उच्छी रखे’ आपके लिए परफेक्ट ट्रैक है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रिलीज़ के बाद ये जॉली वकील कोर्टरूम में क्या धमाल मचाते हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन