जॉली एलएलबी 3 से पहले याद करें अरशद–अक्षय की फ्रैंचाइजी के वो 5 मजेदार धमाके

Arshad Warsi and Akshay Kumar Clash: अरशद वारसी और अक्षय कुमार पहली बार एक ही कोर्टरूम जॉली एलएलबी 3 में आमने-सामने नजर आएंगे। जॉली एलएलबी 3, 19 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली है।
जॉली एलएलबी 3 से पहले याद करें अरशद–अक्षय की फ्रैंचाइजी के वो 5 मजेदार धमाके
जॉली एलएलबी 3 (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akshay Kumar and Arshad Warsi Jolly LLB 3: लंबे इंतजार के बाद जॉली एलएलबी 3 की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। 19 सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन जब तक नया ड्रामा शुरू नहीं होता, तब तक क्यों न पुराने दोनों पार्ट्स के उन लम्हों को याद किया जाए, जिन्होंने कोर्टरूम को हंसी-ठहाकों और ताली बजवाने वाले सीन से भर दिया था।

फ्रैंचाइज़ी की सबसे बड़ी ताकत रही इसकी डायलॉगबाज़ी। शार्प पंचलाइन, कटाक्ष और कोर्टरूम की अफरा-तफरी में छुपा मजाक सबने साबित किया कि कॉमेडी भी सोचने पर मजबूर कर सकती है। चाहे पार्ट 1 में अरशद वारसी का जॉली बमन ईरानी जैसे अनुभवी वकील से भिड़ना हो, या पार्ट 2 में अक्षय कुमार का जॉली अपने पर्सनल लॉस के बाद भी सच्चाई के लिए खड़ा होना, दोनों ने हमें अंडरडॉग की ताकत दिखाई।

जज त्रिपाठी का डेडपैन ह्यूमर

सौरभ शुक्ला दोनों फिल्मों की जान रहे। उनका ह्यूमर, सेंस ऑफ टाइमिंग और कोर्ट संभालने का अंदाज़ इतना रियल और मज़ेदार था कि वो अपने आप में फ्रैंचाइज़ी के सबसे बड़े हाइलाइट बन गए। गर्मागर्म बहसों का अचानक कॉमिक मोड़ लेना, केसों में अप्रत्याशित ट्विस्ट आना जॉली एलएलबी ने हमें ऐसे टाइमलेस मोमेंट्स दिए जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं।

दो जॉली का आमना-सामना

अब बारी है सबसे बड़े क्लैश की। जॉली एलएलबी 3 में पहली बार अरशद वारसी का जॉली त्यागी और अक्षय कुमार का जॉली मिश्रा एक ही कोर्टरूम में भिड़ेंगे। दो अलग अंदाज, दो धारदार दिमाग ये भिड़ंत देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म स्टार स्टूडियोज, कांगड़ा टॉकीज और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई है। रिलीज डेट नोट कर लीजिए 19 सितंबर 2025।

जॉली एलएलबी 3 की कहानी

फिल्म की कहानी और भी दिलचस्प होने जा रही है। जॉली एलएलबी 3 में असली जॉली यानी अरशद वारसी का सामना होगा अक्षय कुमार के किरदार जॉली मिश्रा से, जिन्हें दर्शकों ने जॉली एलएलबी 2 में खूब सराहा था। दोनों जॉलीज के बीच कोर्टरूम में होने वाली नोक-झोंक और कानूनी लड़ाई दर्शकों को हंसाएगी भी और सोचने पर मजबूर भी करेगी। इस टक्कर का सबसे बड़ा शिकार एक बार फिर होंगे न्यायाधीश त्रिपाठी, जिनकी भूमिका में सौरभ शुक्ला वापसी कर रहे हैं। उनका बेबाक अंदाज, गुस्सा और व्यंग्य फिल्म को और खास बनाने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com