जितेंद्र कुमार (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Jitendra Kumar Birthday: इंजीनियर से एक्टर बने जितेंद्र कुमार, फिल्मों और OTT पर दिखाया कमाल

Jitendra Kumar Story: जितेंद्र कुमार आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। जितेंद्र ने शुरुआत में नौकरी की, लेकिन एक्टिंग के प्रति जुनून उन्हें मुंबई खींच लाया। आज जितेंद्र को OTT का बादशाह कहा जाता है।

सोनाली झा

Jitendra Kumar Birthday Special Story: जितेंद्र कुमार का जन्म 1 सितंबर 1990 को राजस्थान के अलवर में हुआ था। जितेंद्र कुमार आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। कभी ‘कोटा फैक्ट्री’ में जीतू भइया तो कभी ‘पंचायत’ में सचिव जी बनकर वह अपने फैंस के दिलों में बसते हैं। यही नहीं अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाई है।

जितेंद्र कुमार की सफलता की राह आसान नहीं थी। परिवार की ओर से विरोध झेलना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अलवर से स्कूलिंग के बाद उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। शुरुआती दिनों में एक जापानी कंपनी में नौकरी भी की, लेकिन दिल एक्टिंग में ही लगता था। कॉलेज के दौरान थिएटर से जुड़े और धीरे-धीरे एक्टिंग के रास्ते पर चल पड़े।

पंचायत से मिला नया मुकाम

जितेंद्र ने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में भी अप्लाई किया, लेकिन रिजेक्शन मिला। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया। साल 2019 में आई वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। ‘जीतू भैया’ का किरदार इतना पॉपुलर हुआ कि स्टूडेंट्स ने उन्हें असल जिंदगी में भी मेंटर मान लिया। इसके बाद वेब सीरीज ‘पंचायत’ में उन्होंने ग्रामीण भारत की सादगी और चुनौतियों को बेहद सहज अंदाज में पर्दे पर उतारा। इस सीरीज ने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया।

फिल्मों में भी दिखाई दम

जितेंद्र ने आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में काम किया और अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। चाहे कॉमेडी हो या इमोशनल सीन, जितेंद्र हर किरदार में जान डाल देते हैं। आज जितेंद्र कुमार को लोग ओटीटी का बादशाह कहते हैं। उनकी एक्टिंग का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है उनकी नेचुरल परफॉर्मेंस और सादगी, जिससे हर उम्र के दर्शक खुद को जोड़ पाते हैं।

जितेंद्र कुमार का नेट वर्थ

40 रुपये दिहाड़ी कमाने वाले जितेंद्र कुमार आज लग्जरी लाइफ जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 7 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा आलीशान घर और लाखों की कीमतों में कार कलेक्शन है। जितेंद्र कुमार से ज्यादा जीतू भइया बनकर फैंस के दिलों में बस गए हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान