जिमी शेरगिल के पिता का निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जिम्मी शेरगिल पर टूटा दुखों का पहाड़, 90 साल की उम्र में पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

Jimmy Shergill Father Death: बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल ने 90 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

स्नेहा मौर्या

Jimmy Shergill Father Satyajit Singh Shergill Passes Away: बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वो एक जाने-माने चित्रकार थे, जिनकी कला के प्रति लगन और समर्पण ने उन्हें कला जगत में खास पहचान दिलाई। सत्यजीत सिंह प्रसिद्ध पेंटर अमृता शेरगिल के परिवार से संबंध रखते थे, जो भारत की आधुनिक कला की अग्रणी कलाकारों में गिनी जाती हैं।

जानकारी के अनुसार, सत्यजीत सिंह शेरगिल पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। इसी कारण उनका निधन हो गया। उनका भोग और अंतिम अरदास 14 अक्टूबर को मुंबई के सांताक्रूज पश्चिम स्थित गुरुद्वारा धन पोथोहर नगर में आयोजित किया जाएगा।

मशहूर चित्रकार थे सत्यजीत सिंह शेरगिल

सत्यजीत सिंह शेरगिल की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में अक्सर लगती रहती थीं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थे और अपनी नई कलाकृतियों और प्रदर्शनियों के बारे में अपने फॉलोअर्स को जानकारी देते रहते थे। जिमी शेरगिल का असली नाम जसजीत सिंह गिल है, और उनका परिवार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सरदार नगर का रहने वाला है। सिख परिवार में जन्मे जिमी ने अपनी मेहनत और अभिनय से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई।

हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब पिता-पुत्र के रिश्ते में खटास आ गई थी। जिमी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सिख परिवार से होने के बावजूद उन्होंने अपने बाल कटवा लिए थे, जिससे उनके पिता नाराज हो गए थे। इस बात से दुखी होकर उन्होंने करीब डेढ़ साल तक बेटे से बात नहीं की। जिमी ने कहा था, “मैंने 18 साल की उम्र तक पगड़ी पहनी थी, लेकिन हॉस्टल में उसकी देखभाल करना मुश्किल होता जा रहा था। एक दिन मैंने बाल कटवाने का फैसला किया, और उस बात से मेरे पापा बेहद नाराज हो गए।”

फिल्मी सितारों ने जताया शोक

हालांकि समय के साथ दोनों के बीच दूरियां खत्म हो गईं। सत्यजीत सिंह अपने बेटे जिमी की फिल्मों पर गर्व महसूस करते थे और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और फिल्मी पोस्टर शेयर करते रहते थे। सत्यजीत सिंह शेरगिल के निधन से कला और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और कलाकार दोनों ही इस महान पेंटर और सादगीपूर्ण इंसान को याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज