‘मैं हूं बॉलीवुड’ में डांस परफॉर्मेंस से सुधा चंद्रन ने जीता दिल, कोरियोग्राफर सरोज खान को किया याद

Sudha Chandran Dance: सुधा चंद्रन ने हाल ही में अपने बेहतरीन डांस से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही उन्होंने इस खास मौके पर हिंदी सिनेमा की जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान को भी याद किया।
sudha chandran tribute to saroj khan dance performance
सुधा चंद्रन, सरोज खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Sudha Chandran Performance Video: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री व क्लासिकल डांसर सुधा चंद्रन ने एक बार फिर अपने अद्भुत नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया है। उन्होंने हाल ही में आयोजित ‘मैं हूं बॉलीवुड’ कार्यक्रम में एक शानदार डांस परफॉर्मेंस दी और इस मौके पर मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुधा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस परफॉर्मेंस का वीडियो साझा किया। वीडियो में वे भावनाओं से भरे एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान पूरी शिद्दत से डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो के साथ एक भावुक कैप्शन भी लिखा कि “कल मुझे यह सम्मान और सौभाग्य प्राप्त हुआ कि मैं सरोज खान जी के कोरियोग्राफ किए गए गाने पर डांस कर सकूं। यह शानदार आयोजन ‘मैं हूं बॉलीवुड’ में हुआ, जिसका आयोजन मैथिल कोटनीस ने किया था और अनिता जी ने इसका समन्वय किया। सरोज मैम, आपकी बहुत याद आती है।”

सुधा चंद्रन की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

सुधा की यह प्रस्तुति दर्शकों को खूब पसंद आई। उनके भावपूर्ण डांस ने सभी को सरोज खान के सुनहरे दौर की याद दिला दी। मंच पर उनकी हर एक स्टेप्स में सरोज खान की कला और शैली की झलक देखने को मिली। सुधा चंद्रन भारतीय टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हैं। उन्होंने कई सुपरहिट टीवी सीरियल्स में काम किया है जैसे ‘नागिन’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहीं किसी रोज’ और ‘कस्तूरी’।

3 साल से सुधा ने शुरू किया डांसिंग करियर

डांस के प्रति उनका लगाव बचपन से रहा है। उन्होंने सिर्फ 3 साल की उम्र में भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। सुधा ने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कभी अपने जुनून से समझौता नहीं किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म ‘मयूरी’ से की थी। यह फिल्म उनकी असल जिंदगी पर आधारित थी, जिसमें एक डांसर की कहानी दिखाई गई थी जो अपने पैर खोने के बाद भी  डांस करना नहीं छोड़ती।

आपको बता दें, सरोज खान, जिन्हें बॉलीवुड की पहली महिला कोरियोग्राफर कहा जाता है, ने कई सुपरहिट गानों को अपनी कोरियोग्राफी से अमर बना दिया। उनका निधन 3 जुलाई 2020 को कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com