जेनिफर विंगेट की शादी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जेनिफर विंगेट के गोवा वेडिंग में पहुंचे करण वाही, रितेश देशमुख से शब्बीर अहलूवालिया तक दिखे कई सितारे

Jennifer Winget Second Marriage: जेनिफर विंगेट की गोवा वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जेनिफर और विलियम इश्माएल गोवा में इंडियन वेडिंग लुक में नजर आए।

सोनाली झा

Jennifer Winget Goa Wedding: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुछ महीने पहले एक्ट्रेस ने यूके में विलियम इश्माएल के साथ इंटिमेट चर्च वेडिंग की थी। जेनिफर ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। अब उनकी शादी से जुड़े गोवा सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें एक्ट्रेस और उनके पति इंडियन वेडिंग लुक में नजर आ रहे हैं।

यूके में जेनिफर और विलियम ने चर्च में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। वहीं, गोवा में हुए सेलिब्रेशन में दोनों ने ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट पहना। सामने आई तस्वीरों में जेनिफर बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि विलियम भी पारंपरिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स आए नजर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-पहचाने चेहरे भी नजर आ रहे हैं। इनमें रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, करण वाही, मंदिरा बेदी और शब्बीर अहलूवालिया जैसे सितारे शामिल हैं। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सेलिब्रेशन करीबी दोस्तों और परिवार के बीच रखा गया था।

करण वाही की मौजूदगी ने खींचा ध्यान

गोवा सेलिब्रेशन में करण वाही की मौजूदगी ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा। इसी साल जेनिफर और करण की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें सामने आई थीं। हालांकि, करण ने उन खबरों को खारिज कर दिया था। जेनिफर और करण लंबे समय से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों वेब सीरीज ‘राइजिंगहानी वर्सेज राइजिंगहानी’ में साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में जेनिफर विंगेट के इस खास सेलिब्रेशन में करण का शामिल होना उनकी दोस्ती की झलक देता है।

जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी

विलियम इश्माएल के साथ जेनिफर विंगेट की यह दूसरी शादी है। इससे पहले एक्ट्रेस ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2014 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी की। दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं। वहीं, अब जेनिफर अपनी जिंदगी के नए पड़ाव को लेकर चर्चा में हैं और उनकी गोवा वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट