Mysaa Teaser: आदिवासी इलाकों की कहानी लेकर आ रही है रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’, 20 सितंबर को रिलीज होगा टीजर

Mysaa Teaser Release Date: मैसा का प्री-टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें एक्ट्रेस का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। वीडियो में आग, गांव में हंगामा और पानी से निकलती रश्मिका मंदाना की झलक दिखाई गई है।
Rashmika Mandanna Mysaa Teaser Update
रश्मिका मंदाना(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rashmika Mandanna Mysaa Teaser Update: रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘मैसा’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म में एक्ट्रेस एक ऐसे किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनका अंदाज पहले की फिल्मों से काफी अलग दिखाई देगा। अब मेकर्स ने फिल्म का प्री-टीजर वीडियो जारी कर दिया है, साथ ही ऑफिशियल टीजर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘मैसा’ का टीजर 20 सितंबर को रिलीज होगा।

मेकर्स की ओर से जारी किए गए प्री-टीजर में फिल्म की कहानी और रश्मिका के किरदार की एक झलक देखने को मिलती है। वीडियो की शुरुआत से ही माहौल काफी इंटेंस नजर आता है। आग के दृश्य, गांव में मचा हंगामा और पानी से बाहर निकलती रश्मिका का शॉट दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। वीडियो में रश्मिका की आंखों में गुस्सा और उनके किरदार का मजबूत इरादा साफ नजर आता है। बैकग्राउंड में जेक्स बिजॉय का दमदार म्यूजिक इस पूरे माहौल को और प्रभावशाली बनाता है। प्री-टीजर के सामने आने के बाद अब फैंस को फिल्म के ऑफिशियल टीजर का इंतजार है।

पहली बार ऐसे अवतार में दिखेंगी रश्मिका

रश्मिका मंदाना अपनी अलग-अलग फिल्मों में कई तरह के किरदार निभा चुकी हैं। ‘मैसा’ में वह एक दमदार भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म के प्री-टीजर से संकेत मिल रहा है कि उनका यह किरदार एक्शन और इमोशन से भरपूर होने वाला है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म में रश्मिका को ऐसे अंदाज में पेश किया जाएगा, जैसा दर्शकों ने उन्हें पहले नहीं देखा है। यही वजह है कि फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद इसके टीजर को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है।

Rashmika Mandanna Mysaa Teaser Update
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने नए घर में की गणपति पूजा, नन्ही राहा ने अपने हाथों से बनाया बप्पा का स्केच

आदिवासी इलाकों पर आधारित है कहानी

‘मैसा’ एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों पर आधारित बताई गई है। फिल्म को अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और इसका निर्देशन रवींद्र पुल्ले ने किया है। फिल्म में दमदार विजुअल्स, एक्शन और इमोशनल कहानी के साथ रश्मिका का नया अवतार देखने को मिलेगा। अब 20 सितंबर को रिलीज होने वाला ऑफिशियल टीजर बताएगा कि फिल्म की कहानी और रश्मिका का किरदार किस तरह का है।