जया बच्चन से बदला लेने की तैयारी में पैपराजी! नाती अगस्त्य की फिल्म 'इक्कीस' को करेंगे बॉयकॉट 
मनोरंजन

जया बच्चन के बयान से नाराज हुए पैपराजी, बदला लेने का किया ऐलान!

Jaya Bachchan: जया बच्चन के पैपराजी पर किए गए कमेंट्स से वे नाराज हो गए हैं। पैपराजी ने जया बच्चन और उनके नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' के प्रमोशन को बॉयकॉट करने की धमकी दी है।

अनिल सिंह

Jaya Bachchan Paparazzi Controversy: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और अक्सर अपने बेबाक बयानों से विवादों में रहने वाली जया बच्चन एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में पैपराजी के कपड़ों और उनकी ट्रेनिंग पर कमेंट किया था, जिसके बाद से पैपराजी समुदाय में भारी नाराजगी है। नाराज पैपराजी ने अब जया बच्चन को और उनके परिवार को बॉयकॉट करने की योजना बनाई है, जिसमें उनके नाती अगस्त्य नंदा की आने वाली फिल्म 'इक्कीस' का प्रमोशन भी शामिल होगा।

पैपराजी का कहना है कि जया बच्चन के किए की सजा उनके नाती अगस्त्य नंदा को भुगतनी पड़ सकती है। पैपराजी ने सवाल उठाया है कि क्या वह उनकी मदद के बिना 'इक्कीस' को प्रमोट कर सकती हैं?

जया बच्चन का विवादित कमेंट

जया बच्चन ने पत्रकार बरखा दत्त से बातचीत में पैपराजी कल्चर और अपने साथ उनके खराब व्यवहार पर बात की थी। उन्होंने उन लोगों पर सवाल उठाया जो बिना ट्रेनिंग के अजीब जगहों पर उन्हें शूट करते हैं। उन्होंने फोटोजर्नलिस्ट के कपड़ों और बैकग्राउंड पर कमेंट करते हुए कहा:

"मगर ये जो बाहर ड्रेनपाइप टाइट, गंदे-गंदे पैंट पहन के, हाथ में मोबाइल लेकर… उन्हें लगता है कि क्योंकि उनके पास मोबाइल है, तो वे आपकी तस्वीर ले सकते हैं और जो चाहें कह सकते हैं। और जिस तरह के कमेंट्स वे पास करते हैं, ये किस तरह के लोग हैं? ये कहां से आते हैं।"

पैपराजी हुए लामबंद, की बॉयकॉट की मांग

जया बच्चन के इस बयान के बाद पैपराजी बेहद नाराज हो गए हैं। पॉपुलर पैपराजी वरिंदर चावला ने 'X' पर इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहले अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक घटना को भी उन्होंने स्टार के सम्मान में शेयर नहीं किया था। वरिंदर ने आगे कहा कि उन्होंने अपने साथियों से कहा है कि वे अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट रखें और जया बच्चन और उनके परिवार को बॉयकॉट करें। एक अन्य पॉपुलर पैप, पल्लव पालीवाल, ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए कमेंट्स में कहा, "ये दुख की बात है, जो उन्होंने कहा। उनके पोते अगस्त्य की फिल्म इक्कीस रिलीज होने वाली है, अगर पैप्स प्रमोशन कवर करने नहीं आए तो क्या होगा?"

'इक्कीस' का प्रमोशन पड़ेगा ठप्प?

पैपराजी ने जया बच्चन को याद दिलाया है कि वे इस पीढ़ी के मीडिया हैं, जो दिन-रात काम करते हैं। पल्लव पालीवाल ने जोर देकर पूछा कि क्या जया बच्चन, पैप्स की मदद के बिना अगस्त्य की डेब्यू फिल्म 'इक्कीस' को प्रमोट कर सकती हैं? इस बॉयकॉट की धमकी से साफ है कि यदि पैपराजी ने अगस्त्य की फिल्म का प्रमोशन कवर नहीं किया, तो फिल्म की मीडिया कवरेज पर बड़ा असर पड़ सकता है।

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना