जय भानुशाली और माही विज (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

दोस्त की पार्टी में हुई थी जय भानुशाली-माही विज की मुलाकात, न्यू ईयर पर किया था प्रपोज, अब हुए अलग

Jay Mahhi Separation: जय भानुशाली और माही विज की मुलाकात दोस्त की पार्टी में हुई थी और 2009 के न्यू ईयर पर जय ने माही को प्रपोज किया था। 15 साल की शादी के बाद दोनों ने सहमति से तलाक का ऐलान किया है।

सोनाली झा

Jay Bhanushali And Mahhi Vij Love Story: टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में शुमार जय भानुशाली और माही विज ने शादी के करीब 15 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी कर अपने तलाक की पुष्टि की, जिसके बाद फैंस भावुक हो गए हैं। एक समय पर परफेक्ट कपल कहे जाने वाले जय और माही की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी, लेकिन अब इस रिश्ते के खत्म होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।

जय भानुशाली और माही विज की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त की पार्टी में हुई थी। बताया जाता है कि यह मुलाकात बिल्कुल फिल्मी अंदाज में हुई, लेकिन उस वक्त दोनों के बीच न तो प्यार था और न ही कोई खास अट्रैक्शन। पार्टी के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए। करीब एक साल बाद उनकी दोबारा मुलाकात दोस्तों के साथ एक आउटिंग के दौरान हुई। यहीं से दोनों की दोस्ती गहरी होने लगी और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

जय भानुशाली और माही विज का रिश्ता

दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को अच्छे से समझा और फिर साल 2009 की न्यू ईयर ईव पर जय भानुशाली ने माही विज को प्रपोज किया। माही ने भी अपने दिल की बात स्वीकार की और इसके बाद दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को जीना शुरू किया। लंबे समय तक डेट करने के बाद कपल ने शादी करने का फैसला लिया और साल 2010 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली।

जय भानुशाली-माही विज की बॉन्डिंग

शादी के बाद जय और माही टीवी इंडस्ट्री के सबसे मजबूत कपल्स में गिने जाने लगे। दोनों अक्सर रियलिटी शोज और सोशल मीडिया पर अपनी बॉन्डिंग दिखाते नजर आते थे। साल 2017 में इस कपल ने दो बच्चों, खुशी और राजवीर को गोद लिया, जबकि अगस्त 2019 में माही ने बेटी तारा को जन्म दिया। तीन बच्चों के साथ उनकी फैमिली को फैंस बेहद पसंद करते थे।

जय भानुशाली-माही विज की तलाक

हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही थीं। अब जय भानुशाली और माही विज ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर तलाक की पुष्टि कर दी है। अपने बयान में जय और माही ने कहा कि उन्होंने यह फैसला शांति, आपसी सम्मान और बच्चों की भलाई को ध्यान में रखते हुए लिया है। उन्होंने साफ किया कि इस फैसले में कोई नकारात्मकता नहीं है और वे आगे भी अच्छे दोस्त और जिम्मेदार माता-पिता बने रहेंगे।

Delimitation Bill Live: 2024 का चुनाव फेक तो राहुल दें इस्तीफा, BJP ने किया पलटवार

Delimitation Bill: DMK सांसदों की बदली सीटें, INDIA bloc से अलग बैठेंगे; सुप्रिया सुले को कनिमोझी के साथ जगह

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही

एक पत्नी, दो पति और एक बेटी! हिमाचल की सुनीता की अनोखी शादी वायरल, बोलीं- दोनों से बराबर प्यार करती हूं

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...