शबाना आजमी और जावेद अख्तर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जेब में थे सिर्फ 27 नए पैसे और आंखों में बड़े सपने, जावेद अख्तर के पुराने दिनों को शबाना आजमी ने किया याद

Javed Akhtar Birthday Story: जावेद अख्तर के 81वें जन्मदिन पर शबाना आजमी ने उनके संघर्ष के दिनों को याद किया। शबाना आजमी ने बताया कि 1964 में जावेद सिर्फ 27 नए पैसे लेकर मुंबई आए थे।

सोनाली झा

Javed Akhtar Struggle Story: हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर 4 अक्टूबर 2026 को अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी उन्हें बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया। शबाना ने जावेद अख्तर की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उनके संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि किस तरह वह महज 27 नए पैसे लेकर मुंबई पहुंचे थे।

शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर जावेद अख्तर की जवानी के दिनों की तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि 4 अक्टूबर 1964 को एक 19 साल का नौजवान बॉम्बे सेंट्रल स्टेशन पहुंचा था। उसकी जेब में सिर्फ 27 नए पैसे थे, लेकिन आंखों में बड़े सपने थे। शबाना ने बताया कि शुरुआती दिनों में जावेद को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनके पास रहने के लिए कोई स्थायी जगह नहीं थी और उन्हें रेलवे स्टेशन के फुटपाथ और कई फिल्म स्टूडियो के परिसर में रात गुजारनी पड़ती थी।

तीन दिन तक नहीं मिला था खाना

शबाना आजमी ने अपने पोस्ट में जावेद अख्तर के संघर्ष का जिक्र करते हुए बताया कि एक दौर ऐसा भी आया जब उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं था। वह लगातार तीन दिनों तक बिना खाना खाए रहे। उनके पास पहनने के लिए भी सिर्फ पुराने और फटे कपड़े बचे थे। मुश्किल हालात के बावजूद जावेद अख्तर ने हार नहीं मानी। शबाना के मुताबिक, निराशा के उस दौर में उन्होंने खुद से कहा था कि मैं यूं ही मरने के लिए पैदा नहीं हुआ था। ये दिन बदलेगा।

शून्य से शुरू हुआ सफर बना मिसाल

शबाना ने अपनी पोस्ट में जावेद के 1964 से 2026 तक के सफर की तुलना करते हुए लिखा कि 4 अक्टूबर 1964 को वह लगभग खाली हाथ मुंबई पहुंचे थे, जबकि दशकों बाद उनकी जिंदगी ऐसी उपलब्धियों से भरी है, जिसने भारतीय सिनेमा को कई यादगार शब्द दिए। जावेद अख्तर ने लेखक और गीतकार के तौर पर हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई।

जावेद और शबाना की कहानी भी रही चर्चा में

जावेद अख्तर और शबाना आजमी की निजी जिंदगी भी लंबे समय तक चर्चा में रही है। जावेद अख्तर की पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे जोया अख्तर और फरहान अख्तर हैं। बाद में दोनों अलग हो गए और 1985 में उनका आधिकारिक तलाक हुआ। वहीं, जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने 1984 में शादी की। दोनों की जोड़ी आज भी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में शामिल है।

हनीट्रैप में फंसा नेवी का सेलर गिरफ्तार! पाकिस्तान को गोपनीय रक्षा जानकारी भेजने का आरोप

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी