दो बच्चों के पिता जावेद अख्तर से शादी के फैसले पर अड़ गई थीं शबाना आजमी, कैफी आजमी ने जताई थी आपत्ति

Shabana Azmi Love Story: शबाना आजमी और जावेद अख्तर की प्रेम कहानी कैफी आजमी के घर हुई मुलाकात से शुरू हुई थी। जावेद पहले से शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे। इस रिश्ते से कैफी आजमी नाराज थे।
Shabana Azmi Birthday
शबाना आजमी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Shabana Azmi Birthday
बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी एक्ट्रेस का जन्म 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में हुआ था। शबाना के पिता फेमस शायर और गीतकार कैफी आजमी थे, जबकि उनकी मां शौकत आजमी जानी-मानी थिएटर एक्ट्रेस थीं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shabana Azmi Birthday
शबाना आजमी और जावेद अख्तर की पहली मुलाकात कैफी आजमी के घर हुई थी। जावेद वहां अक्सर कविताएं सुनाने आया करते थे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी होने लगी। बाद में यह रिश्ता प्यार में बदल गया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shabana Azmi Birthday
जब शबाना और जावेद का रिश्ता सामने आया, तब जावेद पहले से शादीशुदा थे। उनकी शादी हनी ईरानी से हुई थी। जावेद और हनी के 2 बच्चे भी हैं। इस वजह से यह रिश्ता काफी चर्चा में रहा।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shabana Azmi Birthday
शबाना और जावेद के रिश्ते की खबर सुनकर कैफी आजमी नाराज हुए थे। उन्हें जावेद के पहले से शादीशुदा होने पर आपत्ति थी। उन्होंने बेटी को इस रिश्ते को लेकर अपनी चिंता भी बताई। लेकिन शबाना अपने फैसले पर कायम रहीं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shabana Azmi Birthday
शबाना आजमी ने अपने पिता को समझाया कि जावेद और हनी के रिश्ते में पहले से ही परेशानियां थीं। उन्होंने कहा कि उनके कारण दोनों का रिश्ता नहीं टूटा। धीरे-धीरे कैफी आजमी भी इस रिश्ते को समझने लगे। आखिरकार उन्होंने बेटी के फैसले को मंजूरी दे दी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shabana Azmi Birthday
शबाना आजमी ने अपनी एक्टिंग से हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाई। ‘अंकुर’ से शुरू हुआ उनका फिल्मी सफर कई यादगार फिल्मों तक पहुंचा। शबाना ने अलग-अलग किरदारों में अपनी अभिनय क्षमता साबित की। उनका करियर आज भी मिसाल माना जाता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com