जावेद अख्तर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जावेद अख्तर ने श्री राम को बताया जीवन जीने का तरीका, कही दिल छूने वाली बात, बोले- हर भारतीय के खून में हैं राम

Javed Akhtar on Lord Ram: दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने भगवान राम को भारतीय संस्कृति और जीवनशैली का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पर भी रिएक्शन दिया।

यति सिंह

Highlights

  • जावेद अख्तर ने भगवान श्री राम को आदर्श, नैतिकता और जीवन जीने का तरीका बताया।

  • उन्होंने कहा कि धर्म चाहे कोई भी हो, राम का सार हर हिंदुस्तानी में मौजूद है।

  • 'स्वदेश' के गाने 'पल पल है भारी' की पंक्तियों पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को अच्छा लेखक बताया।

  • जावेद अख्तर ने बताया कि उन्होंने अभी तक रणबीर कपूर की 'रामायण' नहीं देखी है।

Javed Akhtar Ramayana Song: फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर अपनी बेबाक राय के लिए पहचाने जाते हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बातचीत में उन्होंने भगवान राम को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

स्वदेश के भजन और नई रामायण के गानों की तुलना

इवेंट के दौरान जावेद अख्तर से फिल्मी गानों के बदलते दौर और उनके प्रभाव को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि फिल्म स्वदेश में उनके द्वारा लिखे गए भजन पल-पल है भारी की एक लाइन ने लोगों के दिलों पर गहरा असर छोड़ा था। सवाल यह था कि मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं जैसी गहराई हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रामायण के गानों में क्यों महसूस नहीं हो रही है।

इस सवाल का जवाब जावेद अख्तर ने पहले अपने खास मजाकिया अंदाज में दिया। फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इसका सीधा सा कारण यह है कि वे एक अच्छे लेखक हैं, इसलिए उनकी लिखी लाइने सीधे दिल को छूती हैं। उनके इस जवाब पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

हर हिंदुस्तानी के खून में बसते हैं श्री राम

संगीतकार जावेद अख्तर ने इस मुद्दे पर बेहद गंभीर और गहरी बात कही। उन्होंने अब्दुल रहीम खान-ए-खाना के एक फेमस दोहे का उदाहरण देते हुए अपनी बात को आगे बढ़ाया। जावेद अख्तर के अनुसार राम जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति हैं और जब कोई व्यक्ति उन्हें इस नजरिए से देखता है, तो वे सीधे दिल में उतर जाते हैं।

अपनी बात को और साफ करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही कुछ लोगों को यह सुनकर बुरा लगे, लेकिन यह सच है कि हिंदुस्तान के हर व्यक्ति के खून में राम मौजूद हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इंसान का धर्म चाहे जो भी हो, राम किसी एक दायरे से बहुत बड़े हैं और हर भारतीय की रगों में बसते हैं।

रामायण देखने के सवाल पर दिया जवाब

बातचीत के दौरान जावेद अख्तर से एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर भी सवाल पूछा गया। जब उनसे यह जानना चाहा गया कि क्या उन्होंने यह फिल्म देखी है, तो उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया। लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया कि उनकी बेटी ने यह फिल्म देख ली है और वे इसकी काफी तारीफ कर रही थीं।

अपनी बेटी की आदत का जिक्र करते हुए अख्तर ने बताया कि वे बहुत कम किसी काम की तारीफ करती हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी जोड़ा कि उनकी बेटी ने आज तक खुद उनकी भी तारीफ नहीं की है, ऐसे में फिल्म को पसंद करना बड़ी बात है।

ट्रंप को पिछवाई पेंटिंग, अल्बानीज को ब्लू पॉटरी; PM मोदी ने विदेशी नेताओं को क्या-क्या गिफ्ट दिया? PHOTOS

आज़म खान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ED को फटकारा, 'आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें'

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, बोली बिना तथ्यों के बात करते हैं नेताप्रतिपक्ष

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, लेकिन मौतों का आंकड़ा भी 63% बढ़ा; 297 तीर्थयात्रियों की गई जान

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट