जटाधरा का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज 
मनोरंजन

जटाधरा का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, सोनाक्षी सिन्हा का दिखेगा रौद्र अवतार, जानें कब दस्तक देगी फिल्म

Jatadhara Trailer Release Date: जटाधरा 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। मेकर्स द्वारा जारी पोस्टर में सोनाक्षी देवी स्वरूप में नजर आ रही हैं।

सोनाली झा

Sonakshi Sinha Film Jatadhara Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और साउथ एक्टर सुधीर बाबू की अपकमिंग फिल्म ‘जटाधरा’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु में एक साथ रिलीज होगी। गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसके ट्रेलर रिलीज की घोषणा कर दी है।

पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा का रौद्र और शक्तिशाली रूप देखने को मिला है, जिसमें वे देवी स्वरूप में नजर आ रही हैं। वहीं, सुधीर बाबू त्रिशूल थामे हुए एक दिव्य योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा कि जटाधरा की शक्ति अब प्रकट होने वाली है। इस दिव्य अनुभव के लिए तैयार हो जाइए। ट्रेलर कल रिलीज होगा।

जटाधरा की कहानी

फिल्म ‘जटाधरा’ में रहस्य, शक्ति और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इसे अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसका निर्माण जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा ने किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स में उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा के नाम शामिल हैं। वहीं, अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा ने इसे को-प्रोड्यूस किया है।

जटाधरा के स्टार कास्ट

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू के साथ दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, राजीव कनकाला और सुभलेखा सुधाकर जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं। दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए मेकर्स पहले ही फिल्म के कुछ गाने रिलीज कर चुके हैं, जिनमें ‘पल्लो लटके’ और ‘धन पिसाचिनी’ को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म का संगीत जी म्यूजिक कंपनी द्वारा जारी किया गया है।

जटाधरा का ट्रेलर

‘जटाधरा’ का ट्रेलर रिलीज के साथ ही इसकी कहानी और रहस्यमयी किरदारों की झलक सामने आने वाली है। यह फिल्म दर्शकों को रोमांच और रहस्य से भरपूर एक नया सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। सोनाक्षी और सुधीर की यह फिल्म न सिर्फ विजुअल एक्सपीरियंस के लिए खास होगी, बल्कि इसमें भारतीय पौराणिकता और आधुनिक थ्रिलर तत्वों का बेहतरीन मिश्रण भी देखने को मिलेगा।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते