जैस्मीन भसीन और अली गोनी  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

I Am Enough टैटू पर मचा बवाल, अली गोनी संग ब्रेकअप की अफवाहों पर जैस्मिन भसीन ने दिया करारा जवाब

Jasmin Bhasin के ‘I Am Enough’ टैटू वाले पोस्ट के बाद अली गोनी संग ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो गई थीं। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इन अटकलों पर सफाई दी है।

अपूर्वा नायक

Jasmeen Bhasin Aly Goni Breakup: जैस्मीन भसीन और अली गोनी की दोस्ती खतरों के खिलाड़ी से शुरू होकर बिग बॉस 14 में प्यार में बदल गई थी। जिसके बाद से ही ये जोड़ी दर्शकों की फेवरेट जोड़ी में से एक बन गई थी।

हाल ही में जैस्मीन भसीन की एक पोस्ट ने इस दोनों के अलगाव की अटकलों को तेज कर दिया है। दरअसल, जैस्मीन भसीन ने कुछ समय पहले ही अपने हाथ पर एक टैटू बनवाया जिसमें उन्होंने अपनी कलाई पर आई एम इनफ लिखवाया है।

जैसी ही जैस्मीन भसीन ने ये पोस्ट किया वैसे ही उनके और अली गोनी के ब्रेकअप की खबरें तेजी से वायरल होने लगी। इस पोस्ट को देख यूजर्स अंदाजा लगा रहे है कि जैस्मीन ने ब्रेकअप के बाद ऐसा करने का फैसला लिया है। हालांकि इस मामले को लेकर जैस्मीन भसीन ने खुद सामने आकर चुप्पी तोड़ी है।

जैस्मीन ने तोड़ी चुप्पी

जैस्मीन भसीन ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इसका जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है कि मेरी ज़िंदगी की हर चीज़ मेरे रिश्ते के बारे में कोई छिपा हुआ मैसेज नहीं होती।

कभी-कभी, कोई महिला बस अपने बारे में बात कर रही होती है। हैरानी की बात है कि व्यूज़ और अटेंशन पाने के लिए मीडिया पेज पोस्ट को कैसे घुमा-फिरा देते हैं और कपल की तस्वीरें इस्तेमाल करके उन्हें ऐसे दिखाते हैं जिससे ज़्यादा लोग उन्हें देखें। चिल करो दोस्तों!

जैस्मीन ने पहले टैटू के लिए लिखा लंबी चौड़ा कैप्शन

जैस्मीन भसीन ने अपने पहले टैटू को लेकर इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरे पहले टैटू की कहानी और उस पल की जब मैंने खुद को चुना। जबकि उससे पहले मैं लंबे समय तक ऐसी बनने की कोशिश करती रही जिसे लोग आसानी से प्यार कर सकें। लंबे समय तक, मैं खुद को छोटे-छोटे सांचों में ढालने की कोशिश करती रही, कभी खुद को बदला, कभी छोटा किया, तो कभी एडजस्ट किया। बस इसलिए ताकि मुझे प्यार मिले, लोग मुझे अपनाएं और मुझे लगे कि मैं किसी का हिस्सा हूं।

इस सफर में कहीं न कहीं, मैंने सबसे ज़रूरी इंसान को खो दिया-खुद को!! मैं वो बेफिक्र, खुशमिजाज़, पॉज़िटिव और सुलझी हुई लड़की नहीं रही जो मैं असल में थी। मैं हर किसी के लिए "काफी" बनने की कोशिश करती रही, और यह भूल गई कि मैं अपने लिए पहले से ही काफी हूं।

अपनी हीलिंग के एक सेशन के दौरान, मुझे एक ऐसी बात समझ आई जिसने मेरा दिल तोड़ भी दिया और उसे ठीक भी कर दिया-कि किसी और की दुनिया में फिट होने के लिए मुझे खुद को छोटा करने की ज़रूरत नहीं है। इसलिए मैंने ये शब्द टैटू के तौर पर बनवाए: मैं काफी हूं। इसलिए नहीं कि मुझे यह याद दिलाने की ज़रूरत है कि मैं परफेक्ट हूं, बल्कि इसलिए ताकि मुझे याद रहे कि प्यार पाने के लिए मुझे खुद को बदलने की ज़रूरत नहीं है। मैं जैसी हूं, वैसी ही प्यार पाने की हकदार हूं।

जैसी हूं, वैसी ही अपनाए जाने की हकदार हूं। जैसी हूं, वैसी ही देखे जाने की हकदार हूं। और किसी का हिस्सा बनने के लिए खुद के टुकड़े किए बिना, मुझे अपनाए जाने का हक है। यह टैटू खुद से किया गया एक वादा है-कि प्यार पाने के लिए मैं कभी भी अपनी असलियत को नहीं छोड़ूंगी। मैं काफी हूं। मैं हमेशा से काफी रही हूं।

कब शुरू हुआ था जैस्मीन अली का रिश्ता

साल 2018 में खतरों के खिलाड़ी के दौरान जैस्मीन भसीन और अली गोनी की दोस्ती की शुरुआत हुई थी, फिर बिग बॉस के 14वें सीजन में इनका रिश्ता प्यार में बदल गया था। इन दोनों के रिश्ते को अब लगभग 6 साल पूरे हो चुके हैं।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में 2 की मौत, कई अब भी दबे, मौके पर पहुंचे LG

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी