मनोरंजन

'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगे जाह्नवी कपूर-राजकुमार राव, ऐसी होगी फिल्म की धमाकेदार कहानी

उज्वला धारपवार

Janhvi Kapoor-Rajkummar Rao reunite for cricket theme film Mr and Mrs Mahi: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यह दोनों धर्मा प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में एक बार फिर एक साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं। प्रोडक्शन हाउस ने खुद 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ऐलान करते हुए फिल्म का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। धर्मा प्रोडक्शंस ने इस मोशन पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘एक खूबसूरत सपने को हासिल करने के लिए दिलों की साझेदारी की जरूरत होती है! पेश है #MrAndMrsMahi, जीत की लय के लिए बना मैच! 7 अक्टूबर, 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है।‘ 

अभिनेता राजकुमार राव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपडेट साझा कर लिखा, ‘कभी-कभी आप अपने सपनों को अकेले पूरा नहीं कर सकते...शरण शर्मा द्वारा निर्देशित, जान्हवी कपूर के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करने के लिए उत्साहित हूं।‘ 

वहीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'टाइम टू पैड अप- एक सपने के पिछले भाग रहे दो दिलों की कहानी....’

यह फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के फर्स्ट लुक से ऐसा लगता है कि फिल्म क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से पहले जाह्नवी और राजकुमार राव की जोड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'रूही' में दिखाई दी थी। यह फिल्म इसी साल रिलीज हुई थी।  आपको बता दें, राजकुमार राव 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के अलावा 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग', 'हिट: द फर्स्ट केस' और 'बधाई दो' जैसी फिल्मों में अहम किरदार में नजर आएंगे। वहीं जान्हवी कपूर 'दोस्ताना 2', 'तख्त', 'गुड लक जेरी' और 'मिली' में दिखाई देंगी। 

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत