जाह्नवी कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Peddi ट्रेलर रिलीज होते ही छाया Janhvi Kapoor का जादू, बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने की जमकर तारीफ

Peddi Movie Latest News: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म पेद्दी का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर एक दमदार रोल में नजर आ रही है।

यति सिंह

Peddi Movie Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म पेद्दी का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर एक दमदार रोल में नजर आ रही है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद जाह्नवी को काफी सराहना भी मिल रही है। इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद जाह्नवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।

फिल्म पेद्दी में जाह्नवी कपूर और राम चरण के अलावा 'मिर्जापुर' के  दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। बता दें कि पेद्दी फिल्म के लिए एक्टर राम चरण ने 100 करोड़ रुपये चार्ज किए है।

शिखर ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर रिलीज कर की जमकर तारीफ

जाह्नवी के बॉयफ्रेंड शिखर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा कि 'रियल और रील लाइफ की डॉन'। उन्होंने लिखा कि 'जाह्नवी कपूर रील और रियल लाइफ में लेडी डॉन है। रामचरण बहुत अच्छे हैं। कि आप दोनों की फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है'। वहीं इसी सिलसिले में जाह्नवी कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिखर की पोस्ट को रीपोस्ट किया। और साथ में हार्ट इमोजी भी शेयर की।

लंबे समय से कर रहे एक-दूसरे को डेट!

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया काफी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। वे दोनों अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर छाये रहते है। हालांकि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने अभी तक ये ऐलान नहीं किया है, कि वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। लेकिन फिर भी ये दोनों अक्सर छुट्टियों, मंदिर दर्शन और फैमिली फंक्शन में साथ-साथ नजर आते है।

4 जून को रिलीज होगी फिल्म पेद्दी

साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म 'पेद्दी' का जबरदस्त  ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई। ट्रेलर में एक्टर राम चरण एक अलग ही लुक में नजर दिखाई दे रहे हैं। ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना की फिल्म पेद्दी में अभिनेता राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी के अलावा कई सितारे नजर आएंगे।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय